Kidney Transplant Scam in Madhya Pradesh Victims Targeted Under the Pretext of Arranging Donors MP में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर बनाया शिकार; गिरफ्तार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर बनाया शिकार; गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक आदमी की पत्नी को किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। आरोपी ने डोनर का इंतजाम करने की बात कहकर उससे 56 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thu, 2 April 2026 11:20 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
MP में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर बनाया शिकार; गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक आदमी की पत्नी को किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। आरोपी ने डोनर का इंतजाम करने की बात कहकर उससे 56 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला सामने आते ही पुलिस ने गोपनीय तरीके से आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हरदा से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित की पत्नी को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। परिजन डोनर की तलाश में ही जुटे थे आरोपी प्रियांशु पवार ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए डोनर का इंतजाम करने की बात कहकर उनसे 56 लाख रुपए ठग लिए थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में गर्भवती निकली नाबालिग, तो लगाया गैंगरेप का आरोप; सच्चाई ने सबको चौंकाया

रीवा के सिटी कोतवाली अंतर्गत अशोक नगर, तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी की पत्नी की तबीयत अगस्त 2025 में अचानक खराब हो गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी दौरान दिलीप की मुलाकात आरोपी प्रियांशु पवार उर्फ आयुष से हुई, जो हरदा जिले का रहने वाला है। पीड़ित दिलीप की बहन बाहर पढ़ती है, जिससे आरोपी युवक का परिचय था। अपनी भाभी की बीमारी को लेकर परेशान ननद अपने परिचितों से इस बात को शेयर करती थी, इसी का आरोपी युवक ने फायदा उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर एक लाख की ठगी, अपहरण का नाटक कर चिल्लाने लगी महिला

उसने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वह भोपाल के बंसल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की व्यवस्था करा देगा। उसने किडनी दिलाने का विश्वास दिलाया और फिर रुपए ऐंठने लगा। मदद के नाम पर आरोपी ने पिछले 5 महीनों में अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 56 लाख रुपए अपने विभिन्न खातों में डलवा लिए।

जब लगातार पैसों की मांग के बाद भी काम नहीं हुआ तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने बीते दिनों कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को हरदा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में एक साल से शख्स को आ रहे थे सपने, पहाड़ी की खुदाई की तो उड़ गए होश

रिपोर्ट: सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।