Karan nikla Javed Akhtar Indore karate trainer love jihad and rape of girl MP : कराटे क्लास का ‘करण’ निकला जावेद; प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP : कराटे क्लास का ‘करण’ निकला जावेद; प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। कराटे क्लास से शुरू हुई दोस्ती का अंत एक सनसनीखेज आपराधिक साजिश में हुआ। आरोप है कि कराटे ट्रेनर ने फर्जी पहचान के सहारे भरोसा जीतकर युवती को प्रेमजाल में फंसा कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Sat, 28 Feb 2026 11:34 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP : कराटे क्लास का ‘करण’ निकला जावेद; प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित लव जिहाद का एक और नया मामला सामने आया है। कराटे क्लास से शुरू हुई दोस्ती का अंत एक सनसनीखेज आपराधिक साजिश में हुआ। आरोप है कि कराटे ट्रेनर ने फर्जी पहचान के सहारे भरोसा जीतकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया गया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

महू क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कराटे ट्रेनर पर असली नाम छिपाने, बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए धोखा देने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और अश्लील तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिंडौरी में हैवानियत की हदें पार: मां की हत्या, फिर 14 साल की बेटी से किया रेप

आरोपी ने करणसिंह बताया था अपना नाम

पीड़िता के अनुसार, 2020 में वह डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान महू स्थित कराटे क्लास में जाया करती थी। वहीं अपना नाम करणसिंह नाम बताने वाला एक युवक उससे बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे आरोपी ने दोस्ती को नजदीकियों में बदल दिया और भरोसे का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 14 जनवरी 2024 को जब घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, तब आरोपी वहां पहुंचा और शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी उसने कई बार इसी तरह शादी का झूठा भरोसा देकर संबंध बनाए।

ऐसे हुआ आरोपी की पहचान का खुलासा

इस मामले ने उस समय चौंकाने वाला मोड़ ले लिया, जब कराटे क्लास में बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम के दौरान ‘जावेद’ नाम पुकारे जाने पर करणसिंह ने प्रमाणपत्र प्राप्त किया। युवती को शक होने पर जब उसने सच्चाई पूछी तो आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका असली नाम जावेद अख्तर है और वह महू की हैदराबादी बस्ती का रहने वाला है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और जैसा वह कहे वैसा करने की चेतावनी दी, अन्यथा बर्बाद कर देने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: बेटी के भागने से नाराज पिता बना बुलडोजर बाबा, JCB से गिरवा दिया दामाद का घर

इंस्टाग्राम पर अश्लील तस्वीरें वायरल कर किया ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरों को एडिट किया और अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने ये तस्वीरें युवती के रिश्तेदारों और परिचितों को भी भेजीं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची और मानसिक प्रताड़ना बढ़ती चली गई।

आरोपी ने युवती को दी मुस्लिम बनाने की धमकी

घटना ने 26 फरवरी 2026 को नया मोड़ लिया, जब पुराने एबी रोड स्थित खड़े हनुमान मंदिर के पास आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे मुस्लिम बनाकर अपने साथ रखेगा। मौके पर मौजूद अनिमेश चौरसिया ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उसे भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई।

आखिरकार पीड़िता ने परिजनों और परिचितों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल डेटा सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑलनाइन गेम का ऐसा नशा कि पत्नी बेटी संग पी लिया जहर, MP में खौफनाक कांड
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।