Job in England, theft on Indian trains! B.Tech graduate thief arrested in Bhopal भोपाल में बीटेक धारी चोर गिरफ्तार, इंग्लैंड में कर चुका नौकरी; लग्जरी ट्रेनों में चोरी करने की ये वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भोपाल में बीटेक धारी चोर गिरफ्तार, इंग्लैंड में कर चुका नौकरी; लग्जरी ट्रेनों में चोरी करने की ये वजह

जीआरपी ने ट्रेनों में सवारियों का कीमती सामान चुराने वाले जिस युवक को पकड़ा है, वह बी.टेक पास है। इतना ही नहीं, वह इंग्लैंड में नौकरी भी कर चुका है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए युवक द्वारा चोरी को अंजाम देने की वजह भी बताई।

Mon, 2 Feb 2026 07:58 PMRatan Gupta भाषा, भोपाल
share
भोपाल में बीटेक धारी चोर गिरफ्तार, इंग्लैंड में कर चुका नौकरी; लग्जरी ट्रेनों में चोरी करने की ये वजह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पढ़ा-लिखा चोर पकड़ा गया है। जी हां, जीआरपी ने ट्रेनों में सवारियों का कीमती सामान चुराने वाले जिस युवक को पकड़ा है, वह बी.टेक पास है। इतना ही नहीं, वह इंग्लैंड में नौकरी भी कर चुका है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया- “जुए की लत और पैसों की हार के बाद आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।”

बीटेक धारी चोर के पास मिले लाखों के जेवर

भोपाल के पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राहुल कुमार लोढ़ा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- आरोपी की पहचान लखनऊ के देव स्थान के रहने वाले प्रांजल दीक्षित कोठी (36) के रूप में हुई है। उसके पास से करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी ने पुणे से बी.टेक की डिग्री हासिल की है और वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में 75 साल के कारोबारी से 1.4 करोड़ की ठगी, फेसबुक फ्रेंड ने किया कांड
ये भी पढ़ें:सौंफ के बीजों पर सीमेंट-केमिकल मिलाकर बनाया नकली जीरा, MP में 46 बोरी माल जब्त

इंग्लैंड में नौकरी और लग्जरी ट्रेनों में चोरी

अधिकारी ने बताया कि वह जिस कंपनी के लिए काम करता था, उसके तहत इंग्लैंड में भी नौकरी कर चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाता था और मौका देखकर चोरी करता था।

गेमिंग-जुएं में हार और चोरी की शुरूआत

पुलिस के मुताबिक- पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग और जुएं की लत थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे वह लगातार रुपये हारने लगा और फिर उसने चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अब तक अंजाम दी गई चार चोरी की वारदात की बात कबूल की है।

खबर में एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।