ग्वालियर में 75 साल के कारोबारी से 1.4 करोड़ की ठगी, यूके वाली फेसबुक फ्रेंड ने ऐसे किया कांड
महिला ने खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताया। फिर क्या- दोस्ती, साजिश और लूट का जाल, जिसमें 75 साल का बुजुर्ग कारोबारी फंसकर इतनी बड़ी रकम गंवा बैठा। साइबर ठगी को अंजाम देने वाली महिला का नाम शिवानी अग्रवाल है।

ग्वालियर के एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में ऐसा फंसाया कि 1.41 करोड़ रुपये गंवा बैठे। महिला ने खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताया। फिर क्या- दोस्ती, साजिश और लूट का जाल, जिसमें 75 साल का बुजुर्ग कारोबारी फंसकर इतनी बड़ी रकम गंवा बैठा। साइबर ठगी को अंजाम देने वाली महिला का नाम शिवानी अग्रवाल है। उसने कारोबारी से पहले दोस्ती की और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए ठगी को अंजाम दिया।
75 साल के कारोबारी से 1.4 करोड़ की लूट
75 साल के कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट "शिवानी अग्रवाल' को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है। जांच-पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है, जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्टशन हुआ हो।
ठगी के बाद डिलीट किया फेसबुक अकाउंट
पुलिस को पता लगा था कि कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करने वाली महिला कथित शिवानी अग्रवाल से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसी नाम से फेसबुक अकाउंट था। शिवानी ने कारोबारी को बताया था कि वह यूके इंग्लैंड में रहती है। जब ठगी हो गई तो महिला ने कारोबारी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
इन राज्यों में ट्रांजेक्शन की गई रकम
मामला सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्य के 20 शहर के 100 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए। भारत के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है।
रिपोर्ट- अमित कुमार




साइन इन