jabalpur hit and run case accused arrested he not have driving license जबलपुर हिट एंड रन: 5 मजदूरों को कार से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जबलपुर हिट एंड रन: 5 मजदूरों को कार से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस

जबलपुर पुलिस ने जबलपुर के बरेला हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बिना लाइसेंस के कार चला रहा था। तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे काम कर रही 5 महिलाओं की मौत हो गई थी। 

Sun, 25 Jan 2026 12:51 AMKrishna Bihari Singh पीटीआई, जबलपुर
share
जबलपुर हिट एंड रन: 5 मजदूरों को कार से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुए भीषण हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 18 जनवरी को उसकी तेज रफ्तार गाड़ी ने कई मजदूरों को टक्कर मार दी थी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे। आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था और घटना के बाद से ही फरार था। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा जब वह पुणे भागने की फिराक में था।

सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ाई थी कार

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसने बरेला में हुए भीषण हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दुखद घटना तब हुई थी जब सिग्मा कॉलोनी के पास सड़क किनारे पेंटिंग का काम कर रहे मजदूरों पर एक तेज रफ्तार सफेद कार चढ़ गई। उस समय मजदूर खाना खा रहे थे तभी बिना नंबर प्लेट की कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई थी।

हादसे में हो गई थी 5 की मौत

हादसे में भारती चैनवती और लच्छो बाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोमती, वर्षा और कृष्णा बाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हादसे में कुल पांच महिलाओं की जान चली गई थी जबकि आठ अन्य मजदूर घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदुओं को चादर चढ़ाते देख होती है पीड़ा; धीरेंद्र शास्त्री ने किन्हें दी चुनौती?
ये भी पढ़ें:झारखंड के हजारीबाग सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पत्थरबाजी, फोर्स तैनात
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DDA के 1712 फ्लैटों की बुकिंग इस डेट से होगी शुरू, 25% तक की छूट

पुणे भागने की फिराक में था, डीएल भी नहीं था

शनिवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी पुणे भागने की फिराक में है जिसके बाद उसे जबलपुर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही का एक डरावना उदाहरण है जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया। अब पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।