Innocent Youth Beaten to Death in madhya pradesh After Being Mistaken for Enemy family lost only son दुश्मन समझकर बेरहमी से मार डाला, MP में गलतफहमी ने परिवार का इकलौता चिराग छीना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुश्मन समझकर बेरहमी से मार डाला, MP में गलतफहमी ने परिवार का इकलौता चिराग छीना

एमपी के बैतूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गलत पहचान के कारण आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 9 June 2026 01:30 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, बैतूल
share
दुश्मन समझकर बेरहमी से मार डाला, MP में गलतफहमी ने परिवार का इकलौता चिराग छीना

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भीमपुर विकासखंड के चांदू पेट्रोल पंप पर कथित तौर पर एक निर्दोष युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे गलत आदमी समझकर लाठी-डंडों से पीट लिया और उसकी जान चली गई। पिटाई के दौरान युवक की मौत होने से पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला किसी विवाद से जुड़ा है। आरोपियों ने बिना पूछताछ और पहचान के युवक पर पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। परिजन उसे नागपुर इलाज करने के लिए ले गए। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था और वह रंजिश का शिकार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MLA के बाद MP की बारी, टूट की राह पर TMC; ममता की पार्टी में होगा AAP वाला खेला?

परिवार का इकलौता चिराग बुझा

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि वह गलत पहचान का शिकार हो गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान गोलू कास्देकर के रूप में हुई है। एसपी बैतूल वीरेंद्र जैन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बीते 5 जून को ग्राम चांदू स्थित पेट्रोल पंप पर गोलू और उसके साथियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जांच में पता लगा कि आरोपी राजकुमार दहीकर (25 वर्ष), शांतिलाल डिकारे (42 वर्ष) और मनीष डिकारे (22 वर्ष) तीन अलग-अलग बाइकों में पहुंचे थे। पहले उन्होंने गोलू और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज की फिर मारपीट करने लगे। हमले के दौरान गोलू के सिर पर डंडे से गंभीर चोट आई। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वहीं, उपचार के दौरान ले जाते हुए उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के शहडोल में कोयला खदान में हादसा; 2 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

आरोपियों ने कबूला- कोई और समझ लिया था

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला है कि उन्होंने गोलू और उसके साथियों को किसी अन्य गांव का युवक समझ लिया था और पिटाई कर दी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका विवाद अन्य व्यक्तियों से था और पहचान की बूल के कारण उन्होंने हमला किया। पुलिस के मुताबिक, गलत पहचान के कारण एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा103(1),296(B),115(2),3(5)भारतीयन्यायसंहिता(BNS)केतहतप्रकरणदर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइकें और हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडों को बरामद कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में चोरी हुआ 6 महीने का बच्चा, पुलिस ने चंद घंटों बाद हाईवे से कर लिया बरामद
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।