What did BJP minister Kailash Vijayvargiya say in the Raja murder case? ऐसे बच्चे सोनम बनते हैं, पूतना से तुलना, राजा हत्याकांड पर क्या बोले BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? VIDEO, Indore Hindi News - Hindustan
More

ऐसे बच्चे सोनम बनते हैं, पूतना से तुलना, राजा हत्याकांड पर क्या बोले BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? VIDEO

उन्होंने कहा कि बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। उस बेटी ने इंदौर को कलंकित कर दिया है। उन्होंने इस तरह की महिलाओं की तुलना पूतना से की। साथ ही माताओं-बहनों को एक सीख भी दी।

Wed, 11 June 2025 05:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
ऐसे बच्चे सोनम बनते हैं, पूतना से तुलना, राजा हत्याकांड पर क्या बोले BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय? VIDEO

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। उस बेटी ने इंदौर को कलंकित कर दिया है। उन्होंने इस तरह की महिलाओं की तुलना पूतना से की। साथ ही माताओं-बहनों को एक सीख भी दी।

बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं

कैलाश विजयवर्गीय बोले कि बच्चों को पढ़ाना लिखाना अच्छी बात है। मगर संस्कार देना भी जरूरी है। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। उस बेटी ने इंदौर को कलंकित कर दिया है। आप कहीं भी जाते हैं, जैसे मैं भोपाल था, ग्वालियर था- लोग इंदौर की घटना के बारे में पूछते हैं तो मैं कह देता हूं कि भाई मुझे नहीं मालुम।

…तो बच्चे पशु बन जाएंगे

इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आप इंदौर के जनप्रतिनिधि हैं, तो मैं कह देता हूं कि बिल्कुल भी बात नहीं करनी है। बात करने में भी शर्म आती है। अगर बच्चों में संस्कार हों तो कभी ऐसा काम नहीं करेंगे। इसलिए माताओं बहनों एक रोटी कम खाना, लेकिन बच्चों को संस्कार जरूर देना। शिक्षा दे दी और संस्कार नहीं दिए तो वो पशु बन जाएंगे और पाश्विक जिन्दगी जिएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'प्लान ए' फेल हुआ तो 'प्लान बी' से किया राजा रघुवंशी का मर्डर- क्या थीं प्लानिंग
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी को सोनम ने कैसे मरवाया, 9 घंटे के ऑपरेशन में क्या-क्या हुआ?

…ऐसी महिला पूतना हो जाती हैं

कल मैं एक किताब पढ़ रहा था। कोई महिला है, अगर उसमें शर्म नहीं, ममता नहीं है और प्यार नहीं है- तो ऐसी महिला पूतना हो जाती है, जिसने भगवान कृष्ण को मारने की कोशिश की। क्योंकि कोई मां किसी बच्चे को मार सकती है। पूतना दूध में जहर लेकर गई थी, क्योंकि उसमें ममता नहीं थी, प्यार नहीं थी करुणा नहीं थी। इसीलिए ऐसे बच्चे जिनमें ममता, करुणा और प्यार नहीं होता है वो दैत्य बन जाते हैं। इसलिए संस्कार देना बहुत जरूरी है।

राजा की हत्या का क्या है मामला

इंदौर की चौबीस वर्षीय सोनम और 29 वर्षीय राजा की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। राजा रघुवंशी की हत्या की बात 2 जून को सामने आई थी। सोनम गायब थी। 17 दिन बाद गाजीपुर में मिली तो सामने आया कि सोनम ने 23 मई को ही लवर राज कुशवाह और हत्यारों की मदद से अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करी दी थी। इसके बाद शव को मेघालय में एक गहरी खाई में फेंक दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।