Sonam Raghuvanshi Brother govind is Supporting Raja Raghuvanshi Family 'सोनम अब कभी'... राजा रघुवंशी हत्याकांड में बहन को जमानत मिलने पर भाई की दो टूक, किसे दिया अपना पूरा सपोर्ट?, Indore Hindi News - Hindustan
More

'सोनम अब कभी'... राजा रघुवंशी हत्याकांड में बहन को जमानत मिलने पर भाई की दो टूक, किसे दिया अपना पूरा सपोर्ट?

सोनम के भाई ने कहा कि इंदौर से भी एक वकील का नाम सामने आ रहा है जो राजा सोनम केस से जुड़े हुए थे ये महज अफवाह हैं। वहीं राजा के परिवार के सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि इसका कोई सेंस नहीं है ये सभी चीजें गलत हैं कानून पर भरोसा रखिए।

Thu, 30 April 2026 04:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
'सोनम अब कभी'... राजा रघुवंशी हत्याकांड में बहन को जमानत मिलने पर भाई की दो टूक, किसे दिया अपना पूरा सपोर्ट?

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मेघालय की एक कोर्ट ने राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। सोनम को जमानत मिलने पर उनके भाई गोविंद रघुवंशी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सोनम कभी इंदौर नहीं आएगी और इस वक्त वह शिलांग में अकेले है उसके साथ कोई नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा 'पापा उसे छोड़कर इंदौर आ चुके हैं। सोनम के लिए हमने कोई भी प्राइवेट वकील नहीं किया था। और वह कभी इंदौर नहीं आएगी।'

सोनम के भाई ने कहा कि इंदौर से भी एक वकील का नाम सामने आ रहा है जो राजा सोनम केस से जुड़े हुए थे ये महज अफवाह हैं। वहीं राजा के परिवार के सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि इसका कोई सेंस नहीं है ये सभी चीजें गलत हैं कानून पर भरोसा रखिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो यहां आ गई तो…; सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या दे दी चेतावनी

'सोनम से मिलने शिलांग नहीं जाऊंगा'

सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत को लेकर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि ‘राज की जमानत लगी है परिवार अच्छे से केस में फाइटिंग करें आरोपियों को सजा मिल सकती है। मैं सोनम से मिलने शिलांग नहीं जाऊंगा। राजा के परिवार को अगर किसी भी कानूनी प्रक्रिया में मेरी जरूरत है तो मैं उनके सपोर्ट में हमेशा खड़ा हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Honeymoon Murder में 10 महीने बाद सोनम को बेल मिली, प्रेमी राज ने भी मांगी जमानत

हाई कोर्ट जाने की तैयारी में राजा का परिवार

सोनम को मिली जमानत ने पुलिस की जांच प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। राजा रघुवंशी का परिवार फैसले के खिलाफ मेघालय हाई कोर्ट जाने की तैयार में है। सोनम को जमानत देते हुए कोर्ट ने भी माना कि पुलिस से मर्डर की धारा को लेकर बड़ी गलती हुई है। और यही सोनम की जमानत की सबसे बड़ी वजह बनी।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में हत्या जैसी गंभीर धारा 103 (1) बीएनएस लगाने की बजाय 'संप्ति के बेईमानी से दुरुपयोग' 403 (1) बीएनएस दर्ज की। यह धारा एक कागज तक ही सीमित नहीं रही बल्कि हर दस्तावेज में इस धारा को लिखा गया। पुलिस की ओर से लिपिकीय त्रुटि कहा गया तो कोर्ट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी की बेल देख राज की बढ़ीं उम्मीदें, अदालत में क्या दीं दलीलें

राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ था?

आपको बता दें कि राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और उनका शव दो जून को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। दोनों ने 11 मई 2025 को शादी की थी। पुलिस ने तेज धारधार हथियार से हत्या की पुष्टि की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम के राज कुशवाह के साथ प्रेम संबंध हैं और दोनों ने मिलकर ही इस हत्याकांड की साजिश रची जिसमें दो अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।