Raja Raghuvanshi Mother On Sonam Bail Said I will hold her hair वो यहां आ गई तो…; सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या दे दी चेतावनी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वो यहां आ गई तो…; सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या दे दी चेतावनी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार सदमे है। राजा की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Tue, 28 April 2026 07:15 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
वो यहां आ गई तो…;  सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या दे दी चेतावनी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार सदमे है। राजा की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना वह जल्द सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सोनम के बाल पकड़कर उसे मारने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा, जब उसने इतनी बड़ी साजिश रची तो उसे जमानत मिली कैसे। हमें कानून रे ऊपर भरोसा था कि सोनम को फांसी नहीं तो सजा तो मिलेगी ही। हमें सरकार से यहीं निवेदन है कि हमें इंसाफ चाहिए और सीबीआई जांच चाहिए। हम कोर्ट में भी जाएंगे। वहीं गोविंद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, गोविंद और सोनम का पूरा परिवार उसके साथ मिला हुआ था। गोविंद ने अंदर ही अंदर शिलॉन्ग में किसी को पैसे खिलाए होंगे और ये सब वहीं से हुआ है। हमें पता ही नहीं कि कल उसकी जमानत हुई।

राजा रघुवंशी की मां ने कहा, अगर सोनम उनके घर आईं तो वह उसे मारेंगी औऱ उसके बाल पकड़कर पूछेंगी कि तूमे ऐसा किया क्यों। उन्होंने कहा, सोनम हमारी गुनहगार है। मैं उसे मारना चाहती हूं। उसके बाल पकड़कर पूछना चाहती कि सोनम तूने ऐसा किया क्यों। मेरे बेटे की क्या गलती थी। तुझे शादी नहीं करनी थी तो ना करती। हमें बता देती कि शादी नहीं करनी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी को क्यों अदालत ने जेल से निकलने दिया बाहर, पुलिस की गलती पड़ी भारी?

राजा रघुवंशी के भाई ने क्या कहा?

वहीं राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कहा, जब सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया तो पुलिस ने उसे बताया नहीं कि क्यों उसे गिरफ्तार किया गया जबकि ये बताना जरूरी होता है। आरोपी के वकील ने इसी को आधार बनाकर दलील पेश की और कोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। हालांकि इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कि सोनम के वकील ने कोर्ट को क्या-क्या दलीलें दीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम को जमानत, हनीमून मर्डर के 11 महीनों बाद राहत

23 मई को लापता हो गया था राजा रघुवंशी

सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था। इस मामले में सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनम रघुवंशी ने राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों के पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया था। अब करीब 10 महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।