Indore Fire Tragedy Chilling Truth after Five Days Death cause of 8 Family Members Reveal इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच! परिवार के उन 8 लोगों की मौत की असली वजह सामने आई, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच! परिवार के उन 8 लोगों की मौत की असली वजह सामने आई

Indore Fire Tragedy: इंदौर अग्निकांड में परिवार के आठ लोग जिंदा जल गए। इस भयावह त्रासदी के पांच दिन बाद खौफनाक सच्चाई सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन आठ लोगों की मौत की असली वजह सामने आई है।

Mon, 23 March 2026 11:25 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच! परिवार के उन 8 लोगों की मौत की असली वजह सामने आई

Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर हुए भीषण अग्निकांड ने जो तबाही मचाई, उसका सच अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए सामने आ गया है। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया था, लेकिन अग्निकांड का पांच दिन बाद जो खुलासा हुआ है, उसने इस त्रासदी को और भी भयावह बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन मौतों की वजह करंट नहीं, बल्कि जहरीला धुआं और आग की लपटें बनीं।

भीषण अग्निकांड की विभीषिका में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन और बिहार से आए साले विजय सेठिया का पूरा परिवार जिंदा जल गया। तिलकनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक, सभी मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने और आग से झुलसने को ही मौत का कारण बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मैं उस दिन यहां होता तो…’; इंदौर अग्निकांड पर 20 साल पुराने ड्राइवर ने क्या कहा

दम घुटने से अपने घर पर ही भटके बच्चे

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि छोटे-छोटे बच्चे अपने ही घर में रास्ता भटक गए और मदद मिलने में हुई देरी ने उनकी सांसों को हमेशा के लिए थाम दिया। इस त्रासदी की सबसे विचलित कर देने वाली तस्वीर छह वर्षीय तनय जैन की सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तनय का पूरा शव तक बरामद नहीं हो सका। उसका शरीर आग की भयावहता में इस कदर जल गया कि केवल अवशेष ही मिल पाए। रेस्क्यू टीम को शव के साथ एक छोटा सा फोम का टुकड़ा भी मिला, जो इस भयावह मंजर की गवाही देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली बात, ‘शव’ निकला फोम

रात के समय ईवी चार्जिंग की पुष्टि

मामले की जांच अब कई स्तरों पर जारी है। पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी विभाग दोनों ही इस हादसे की तह तक पहुंचने में जुटे हैं। कंपनी पोल से लेकर मीटर तक हर कड़ी की जांच कर चुकी है। कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर, पोल और स्मार्ट मीटर में किसी तरह का फॉल्ट नहीं पाया गया है, हालांकि घर में रात के समय ईवी चार्जिंग होने की पुष्टि जरूर हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैवान डॉक्टर, नशे के इंजेक्शन लगा अश्लील तस्वीरें खींची, फॉर्म हाउस ले जाकर रेप

घर के भीतर फॉल्ट के संकेत नहीं

वहीं इलेक्ट्रिक सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिमन्यु साहू का कहना है कि घर के भीतर किसी स्पष्ट फॉल्ट के संकेत अब तक नहीं मिले हैं। आग ने सब कुछ राख कर दिया है, जिससे किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रारंभिक जांच में यह जरूर सामने आया है कि घर का किचन हिस्सा सबसे ज्यादा जला है।

पुलिस भी हर एंगल से जांच में जुटी है। तिलकनगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक, आग लगने के बाद बिजली केबल समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।