इंदौर के पूर्व विधायक ने दिखाया दुबई का खौफनाक मंजर, बोले- सामने बम गिरा है, मोदी-शाह हमें जल्दी निकालिए
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और जिस स्थान पर वे ठहरे हुए हैं, वहां हालात सामान्य बने हुए हैं।

मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर अब इंदौर के यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान अचानक निरस्त होने के कारण शहर के कई नेता और उद्योगपति विदेश में ही फंस गए हैं। एयरपोर्ट संचालन प्रभावित होने और उड़ानें रद्द किए जाने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। हालांकि सभी लोगों ने खुद को सुरक्षित बताया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जब इंदौर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे, तब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। दुबई में फंसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और आकाश शुक्ला सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
जश्न के बीच अचानक युद्ध का साया
बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग दुबई में आयोजित एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान क्षेत्रीय हालात तनावपूर्ण होने से एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एहतियातन निरस्त कर दिया गया।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और जिस स्थान पर वे ठहरे हुए हैं, वहां हालात सामान्य बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वापसी की योजना शारजाह से बनाई जा रही है, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
सुरक्षित वापसी का इंतजार
वीडियो कॉल के दौरान शुक्ला ने दुबई के कुछ इलाकों की स्थिति भी दिखाई, जहां हमलों के बाद का असर नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने बताया कि उनके ठहरने वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है।
इधर इंदौर में परिजन लगातार अपने लोगों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनकी पिता से लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
सुरक्षित निकालने के लिए की अपील
संजय शुक्ला दुबई यात्रा पर गए थे उनके साथ कई उनके साथी भी दुबई बिजनेस मीट के लिए गए हुए थे अचानक से हमले के बाद उन्होंने दुबई से एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर डाला है वह नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी शामिल कर रहे हैं कि जल्द से जल्द भारतीयों को दुबई से निकलने की व्यवस्था की जाए लगातार बमबारी के चलते हवाई यात्रा और जल मार्ग दोनों ही दुबई सरकार द्वारा बंद कर दिए गई है।
संजय शुक्ला द्वारा अपने वीडियो में बताया गया कि जिस जगह वह ठहरे हुए थे उससे कुछ दूरी पर ही एक मिसाइल जाकर गिरी जिससे कई घंटे से धुआं उठ रहा है जलमार्ग और वायु मार्ग दोनों ही बंद हो चुके हैं नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री से अपील करते हुए सभी भारतीयों को सुरक्षित दुबई से निकलने की उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है।
रिपोर्ट- हेमंत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन