bulldozer action indore crp line masjid encroachment drive on illegal construction 7 days ultimatum इंदौर की CRP लाइन में मस्जिद की अवैध बाउंड्री पर बुलडोजर ऐक्शन; 7 दिन का अल्टीमेटम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर की CRP लाइन में मस्जिद की अवैध बाउंड्री पर बुलडोजर ऐक्शन; 7 दिन का अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह शहर के सीआरपी लाइन क्षेत्र में प्रशासन ने एक कठोर और निर्णायक कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर वाली ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को अंजाम दिया।  

Sat, 28 Feb 2026 01:38 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर की CRP लाइन में मस्जिद की अवैध बाउंड्री पर बुलडोजर ऐक्शन; 7 दिन का अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह शहर के सीआरपी लाइन क्षेत्र में प्रशासन ने एक कठोर और निर्णायक कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर वाली ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को अंजाम दिया। दो पोकलैंड मशीनों, चार डंपरों और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों के साथ राजस्व और नगर निगम का दस्ता तड़के ही मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने बिना किसी दया या लचक के मस्जिद की अवैध बाउंड्री वॉल और परिसर के अंदर बने विशाल टीन शेड को चंद मिनटों में जमींदोज कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में ठेकों का ऑक्शन: टॉप-10 महंगी शराब दुकानें कौन-सी?, एक की कीमत 50 करोड़

जब मस्जिद के पूर्वी हिस्से को ढहाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया। माहौल गंभीर होते देख एसडीएम घनश्याम धनगर ने तत्काल कार्रवाई रोकते हुए अवैध कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह समय केवल अवैध निर्माण हटाने और कब्जे की भूमि को खाली करने के लिए है, अन्यथा प्रशासन अपने निर्धारित कार्रवाई को फिर से शुरू करेगा।

आक्रामक प्रशासनिक रणनीति के तहत शनिवार सुबह 6 बजे पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। कोर्ट के आदेश के तहत शुरू हुई। इस कार्रवाई में पहले दो घंटों में ही प्रशासन ने बाहरी अतिक्रमण साफ कर दिया था। जैसे ही बुलडोजर मस्जिद के मुख्य ढांचे के पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ा, वहां विशेष सम्प्रदाय की भीड़ ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के बीच एसडीएम घनश्याम धनगर ने मोर्चा संभाला और सभी पक्षों को एक कड़ा संदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद को लेकर विवाद, अवैध कब्जे पर कलेक्टर का ऐक्शन, हटाने का आदेश

उन्होंने कहा, “यह सात दिन की मोहलत केवल सामान हटाने और शेष अतिक्रमण को खुद से साफ करने के लिए दी गई है। सात दिन बाद अगर अवैध निर्माण हटा नहीं तो प्रशासन दोबारा लौटेगा और यह पूरी संरचना बलपूर्वक ढहा दी जाएगी।”

राजस्व रिकॉर्ड और सैटेलाइट इमेज के आधार पर यह भूमि पूरी तरह से शासकीय नजूल घोषित की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन की टीम स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आय से 175% अधिक संपत्ति; ED ने इंदौर के अधिकारी की संपत्ति की जब्त
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।