Indore Girls mobile numbers adorn cafe walls sparks row over Valentine Day poetry event इंदौर: कैफे की दीवार पर सजे थे लड़कियों के मोबाइल नंबर, वैलेंटाइन ऑफर पर बवाल; भड़का बजरंग दल, Indore Hindi News - Hindustan
More

इंदौर: कैफे की दीवार पर सजे थे लड़कियों के मोबाइल नंबर, वैलेंटाइन ऑफर पर बवाल; भड़का बजरंग दल

बजरंग दल के अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि संगठन को शिकायत मिली थी कि कुछ युवक वहां लगी इन पर्चियों से युवतियों के नाम और मोबाइल नंबरों के फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।

Sat, 14 Feb 2026 12:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर: कैफे की दीवार पर सजे थे लड़कियों के मोबाइल नंबर, वैलेंटाइन ऑफर पर बवाल; भड़का बजरंग दल

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भोलाराम मार्ग पर संचालित मूनलाइट कैफे में वैलेंटाइन डे के अवसर पर चलाए जा रहे एक ऑफर को लेकर देर रात विवाद की स्थिति बन गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कैफे पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और परिसर में लगाए गए कागज हटवाए। सूचना पर पुलिस को भी अवगत कराया गया।

जानकारी के अनुसार कैफे में ग्राहकों के लिए शायरी प्रतियोगिता रखी गई थी। बताया गया कि चयनित कपल को शहर के मल्टीप्लेक्स पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स की टिकटें देने की घोषणा की गई थी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ शायरी लिखकर पर्चियां कैफे परिसर में लगाई थीं मगर जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली वे कैफे में पहुंचे और प्रतियोगिता को ही रुकवा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कहना था कि ये लड़कियों की निजता का उल्लंघन है।

कैफे में युवतियों के नंबर के फोटो खींचने पर विवाद

बजरंग दल के अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि संगठन को शिकायत मिली थी कि कुछ युवक वहां लगी इन पर्चियों से युवतियों के नाम और मोबाइल नंबरों के फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। उनका कहना था कि इस प्रकार निजी जानकारी सार्वजनिक होने से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने कैफे प्रबंधन से चर्चा कर परिसर में लगाए गए सभी कागज हटवाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला मुंबई से अरेस्ट, कर रहा था ब्लैकमेल
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
ये भी पढ़ें:जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना; MP में वैलेंटाइन डे पर ऐलान

ऑफर के नाम पर दांव पर लगी लड़कियों की सुरक्षा?

इस दौरान कुछ समय तक बहस की स्थिति बनी रही। बाद में कैफे संचालक ने भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि नहीं करने का आश्वासन दिया। घटना की जानकारी भंवरकुआं पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके की स्थिति पर नजर रखी। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मामले को लेकर आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। घटनास्थल पर गुरु गोविंद सिंह प्रखंड के कार्यकर्तओं की भी उपस्थिति रही।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।