Good news for madhya pradesh government school students Free milk will be available for classes 1 to 8 MP: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी! कक्षा 1 से 8 तक मिलेगा फ्री दूध, Indore Hindi News - Hindustan
More

MP: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी! कक्षा 1 से 8 तक मिलेगा फ्री दूध

मध्य प्रदेश विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने लगातार छठवीं बार बजट पेश किया था जिसमें बच्चों को दूध देने की बात कही गई थी। बजट भाषण के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि बच्चों को टेट्रा पैक में दूध दिया जाएगा।

Sun, 22 Feb 2026 08:00 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी! कक्षा 1 से 8 तक मिलेगा फ्री दूध

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने का भी एलान किया। सीएम ने बताया कि अगले एकेडमिक सेशन से बच्चों के लिए ये व्यवस्था कर दी जाएगी। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारी सरकार गरीब, महिला, युवा, किसान सबकी बेहतरी के लिए है। हम तो दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले लोग हैं। ऐसे में स्कूल के अंदर, सरकारी स्कूलों में भी कक्षा 1 से लेकर 8 तक बच्चों को अगले सत्र से दूध पिलाने की व्यवस्था सरकार के माध्यम से करने वाले हैं।'

बजट में भी हो चुका इसका एलान

विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 16 फरवरी को छठवीं बार बजट पेश किया था जिसमें बच्चों को दूध देने की बात कही गई थी। बजट भाषण के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि बच्चों को टेट्रा पैक में दूध दिया जाएगा।

आगामी सत्र से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दूध उपलब्ध कराने की योजना।

महू-खंडवा रेलवे लाइन जल्द

सीएम ने जानकारी दी है कि 'भविष्य की दृष्टि से सर्वसुविधायुक्त 'सांदीपनि विद्यालय' पूरे प्रदेश में बन रहे हैं। आने वाले समय में महू-खंडवा रेलवे लाइन प्रारंभ होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी। राज्य में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहित कर निवेशकों को इंडस्ट्री ग्रोथ के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुछ गड़बड़ है, उड़ान भरते टेढ़ा हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, डर गए लोग- VIDEO
ये भी पढ़ें:सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर पुरस्कार देगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने की घोषणा
ये भी पढ़ें:एमपी में तलाकशुदा बेटियां भी होंगी पेंशन की हकदार, कैबिनेट का बड़ा फैसला

टेंपल मैनेजमेंट के लिए एकेडमिक कोर्स

सीएम ने जानकारी दी है कि 'सरकार ने विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर टेंपल मैनेजमेंट के लिए एकेडमिक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए मंदिर प्रबंधन को पेशेवर और रोजगारपरक बनाया जाएगा।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महूगांव में 85 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक सुश्री उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।