indore road accident wedding party tempo truck collision many dead and injured MP: इंदौर में शादी की खुशी मातम में बदली; बारातियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 5 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: इंदौर में शादी की खुशी मातम में बदली; बारातियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 5 लोग घायल

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में दुल्हन को लेकर लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

Mon, 6 April 2026 08:44 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP: इंदौर में शादी की खुशी मातम में बदली; बारातियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 5 लोग घायल

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देर रात एक बारात की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दुल्हन को लेकर लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ट्रक भूसे से भरा हुआ था और चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करते वक्त अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही बारातियों की गाड़ी संभल नहीं पाई और सीधा ट्रक में जा घुसी। पुलिस के अनुसार गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। अचानक ब्रेक लगने और पीछे से आ रही तेज रफ्तार के कारण यह भयावह टक्कर हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में काल बना 4 मंजिला होटल; मलबे में दबने से 2 की मौत,12 घंटे से रेस्क्यू जारी

मौके पर बिछ गई लाशें, अस्पताल में टूटी सांसें

हादसे के तुरंत बाद तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। सभी मृतकों की उम्र महज 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुस्साए परिजनों का हंगामा, सड़क पर जाम

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और हादसे के जिम्मेदार वाहन को आग के हवाले करने की कोशिश की। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और माहौल पूरी तरह से बेकाबू होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में घर में मिली रिटायर्ड वकील व पत्नी की लाश, पोता बोला- वो काफी परेशान थे

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया गया और यातायात बहाल किया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिजनों के आरोपों के आधार पर ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौत के आंकड़े पर उलझन

जहां परिजन चार लोगों की मौत का दावा कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान फरहान, आरिश, अरबाज और इरफान के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही परिवार और आसपास के रहने वाले थे और आष्टा से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने कहा- पति के साथ नहीं रहूंगी, HC ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की दी मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।