Bodies of Retired Lawyer and Wife Found at Home in MP, Grandson Says They were Very Distressed MP में घर में मिली रिटायर्ड सरकारी वकील और टीचर पत्नी की लाश, पोता बोला- वो काफी परेशान थे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में घर में मिली रिटायर्ड सरकारी वकील और टीचर पत्नी की लाश, पोता बोला- वो काफी परेशान थे

पोते पंकज ने बताया कि दादाजी का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि बच्चों से मिलना है, तो मैंने बोला था कि आता हूं। फिर वे बोले कि अभी बारिश जैसा मौसम हो रहा है, अभी मत आना। अभी हमने खाना खा लिया है, सुबह तुम्हारे यहां आकर खाना खाऊंगा, दाल टिक्कड़ बनवा लेना।

Fri, 3 April 2026 10:49 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गुना, मध्य प्रदेश
share
MP में घर में मिली रिटायर्ड सरकारी वकील और टीचर पत्नी की लाश, पोता बोला- वो काफी परेशान थे

मध्य प्रदेश में गुना जिले के कोतवाली क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल एवं उनकी पत्नी किरण गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से समूचे शहर में सनसनी फैल गई है। 75 वर्षीय दिलीप कुमार गोयल का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 70 वर्षीय पत्नी किरण गोयल का शव पलंग पर पाया गया। घटना के समय उनका बेटा और बहू राजगढ़ जिले में थे। परिजनों द्वारा फोन न उठाने पर जब पड़ोसियों को सूचित किया गया, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया।

मृतक दिलीप गोयल के भाई के पोते पंकज कुमार गोयल ने बताया कि उनकी दादी यानी दिलीप की पत्नी किरण रिटायर शिक्षक थीं और लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रही थीं। दिलीप गोयल ने किरण का उपचार इंदौर, भोपाल सहित कई शहरों में कराया था, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। पंकज के अनुसार, एक दिन पहले ही दिलीप गोयल ने उनसे बात करते हुए अपनी पसंद के भोजन दाल-टिक्कर खाने की इच्छा जताई थी। साथ ही पंकज ने बताया कि पत्नी किरण की बीमारी के कारण दिलीप काफी परेशान रहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती को नया झटका, 3 साल की साज के बाद विधायकी भी छिनी

फोन करके की थी पसंदीदा खाना बनवाने की बात

दिलीप कुमार गोयल के पोते पंकज ने बताया कि दादाजी का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि बच्चों से मिलना है, तो मैंने बोला था कि आता हूं। फिर वे बोले कि अभी बारिश जैसा मौसम हो रहा है, अभी मत आना। अभी हमने खाना खा लिया है, सुबह तुम्हारे यहां आकर खाना खाऊंगा, दाल टिक्कड़ बनवा लेना। अगले दिन जब खाना बन रहा था, तो मेरे पास उनके पड़ोसी का कॉल आया। मैं पहुंचा तो वहां पुलिस मौजूद थी। पंकज के मुताबिक, किरण मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इंदौर सहित कई जगह इलाज चल रहा था। कई बार वह अपने बच्चों को भी नहीं पहचान पाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में नए LPG कनेक्शन पर ब्रेक! 1 महीने तक पोर्टल बंद, जानें क्या है वजह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहचान मिटाने के लिए धड़ से अलग किया सिर, जूते के आगे के कटे हिस्से ने फंसा डाला

पुलिस बोली पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगी मौत की वजह

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि बीमारी से तंग आकर किरण ने संभवत: फिनाइल पीकर जान दे दी, जिससे व्यथित होकर दिलीप गोयल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बता दें कि दिलीप गोयल वर्ष 2010-11 में शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं और वर्तमान में उनका बेटा मयंक गोयल एडीओपी के पद पर कार्यरत है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।