anuppur kotma hotel building collapse rescue operation death toll updates mp news MP में काल बना 4 मंजिला होटल; मलबे में दबने से 2 की मौत, 12 घंटे से रेस्क्यू जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में काल बना 4 मंजिला होटल; मलबे में दबने से 2 की मौत, 12 घंटे से रेस्क्यू जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम को एक चार मंजिला अग्रवाल होटल ढहने से अब तक 2 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मलबे से निकले गए व्यक्तियों में 3 अन्य व्यक्ति घायल हैं। 12 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी है।  

Sun, 5 April 2026 12:37 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अनूपपुर
share
MP में काल बना 4 मंजिला होटल; मलबे में दबने से 2 की मौत, 12 घंटे से रेस्क्यू जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा

MP News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम को एक चार मंजिला अग्रवाल होटल ढहने से अब तक 2 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मलबे से निकले गए व्यक्तियों में 3 अन्य व्यक्ति घायल हैं। 12 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी है। अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होन की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मलबे से अब तक 5 घायलों को निकाल जा चुका है, जिनमें से 2 की मौत हो गई है, जबकि 3 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में रामकृपाल यादव 40 वर्ष और हनुमान दीन यादव 50 शामिल हैं। हादसे के समय दोनों चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। इनके मुंह से खून निकल रहा था। इनकी हड्डियां टूट चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में घर में मिली रिटायर्ड वकील व पत्नी की लाश, पोता बोला- वो काफी परेशान थे

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि एक व्यक्ति की मौत होना भी पीड़ादायक है। जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसईसीएल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत एवं बचाव के काम में जुटी है। सीएम के आदेश पर मध्य प्रदेश के दो मंत्री दिलीप अहिरवार और दिलीप जायसवाल रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए लगभग 10 घंटे से घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हादसे का कारण खोदा गया गड्ढा : बद्री प्रसाद

नगर पालिका उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद ताम्रकार ने बताया कि होटल के ठीक बगल में करीब 20 बाई 50 फीट के प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में पानी भर गया था, जिससे होटल की नींव कमजोर हो गई। इसके बाद इमारत का एक हिस्सा उसी दिशा में धंस गया और पूरी बिल्डिंग गिर गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: कांग्रेस MLA राजेंद्र भारती को नया झटका, 3 साल की साज के बाद विधायकी भी छिनी

3 क्रेन ओर 100 से अधिक लोग राहत कार्य मे जुटे

एसडीआरएफ और प्रशासन की करीब 100 लोगों की टीम मलबा हटाने में लगी है। 3 क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर 10-12 एंबुलेंस मौजूद हैं। होटल गिरने से आसपास की कई दुकानें भी चपेट में आ गई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तत्परता से जारी है।

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तत्परता से जारी है। अब तक 4 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें एक की मौत हो गई है। घायलों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री जल्द मुआवजे का ऐलान करेंगे।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बाघ को जहर देकर मार डाला, फिर गड्ढे में गाड़ दी लाश; 5 लोग गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।