husband consumes poison after accusing wife of having an affair In MP, claims She has many boyfriends MP में पत्नी पर अफेयर का आरोप लगा पति ने खाया जहर, बोला- उसे चाहिए लग्जरी लाइफ, कई बॉयफ्रेंड बना रखे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में पत्नी पर अफेयर का आरोप लगा पति ने खाया जहर, बोला- उसे चाहिए लग्जरी लाइफ, कई बॉयफ्रेंड बना रखे

वेंकट ने अपनी सास पर भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि 'पत्नी और सास ने मिलकर साजिशन मुझे मेरे बेटे से दूर कर दिया। बेटे से अलग होने के गम और लगातार मिल रही धमकियों के कारण मैं डिप्रेशन में चला गया।'

Thu, 28 May 2026 06:27 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
MP में पत्नी पर अफेयर का आरोप लगा पति ने खाया जहर, बोला- उसे चाहिए लग्जरी लाइफ, कई बॉयफ्रेंड बना रखे

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें वह रो-रोकर वह अपना दर्द बयान करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसाइटी के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिए। वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की पहचान वेंकट शर्मा के रूप में हुई है जो कि प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक वेंकट शर्मा मानपुर स्थित सरकारी मल्टी फेज-1 के एल-5 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-501 में रहता है। मंगलवार रात वह घर में अकेला था, इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रुप में वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत एक्टिव हुए और भागकर वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस और विकास ने मिलकर अचेत हो रहे वेंकट को तुरंत गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP का मौसम कर रहा कन्फ्यूज, एक तरफ चल रही लू, दूसरी तरफ कई जिलों में होगी बारिश

पत्नी, सास और साले समेत 8 लोगों पर लगाए आरोप

वेंकट शर्मा ने जहर खाने से पहले जो वीडियो बनाए, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा सहित 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'मेरी पत्नी को बेहद लग्जरी लाइफ चाहिए। वह एक-एक लाख रुपए के महंगे मोबाइल फोन चलाती है, और उसके शौक बहुत महंगे हैं।' आगे वेंकट ने आरोप लगाते हुए कहा 'मेरी पत्नी बड़ागांव के रहने वाले गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया से रात-रात भर फोन पर बात करती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी… ट्विशा की सास गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें

'पत्नी को समझाया तो उसने धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया'

वीडियो में वेंकट ने कहा, 'जब मैंने पति होने के नाते उसे टोकने और समझाने की कोशिश की तो उसने सुधरने के बजाय इन लोगों से मुझे धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया। मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए।' वेंकट ने अपनी सास पर भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि 'पत्नी और सास ने मिलकर साजिशन मुझे मेरे बेटे से दूर कर दिया। बेटे से अलग होने के गम और लगातार मिल रही धमकियों के कारण मैं डिप्रेशन में चला गया।' वीडियो के अंत में वेंकट ने कहा 'अगर मुझे कुछ भी होता है तो मेरी पत्नी, सास, साला और बड़ागांव के ये पांचों लड़के जिम्मेदार होंगे। मुझे न्याय दिलाया जाए।'

इस मामले में थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक ने वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र किया है। सभी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध गंभीर है...; गिरिबाला को राहत नहीं दे सकते, हाई कोर्ट ने गिनाईं कई वजहें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।