huge fire incident in a house in indore several body found इंदौर में भीषण अग्निकांड: कार में लगी आग से पूरा मकान चपेट में, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में भीषण अग्निकांड: कार में लगी आग से पूरा मकान चपेट में, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक सहित 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया।

Wed, 18 March 2026 07:45 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में भीषण अग्निकांड: कार में लगी आग से पूरा मकान चपेट में, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घर से अभी तक 8 लाशें निकाली गई हैं। एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित 8 लोगों की जानकारी दी है।

इंदौर शहर के छोटा राजवाड़ा क्षेत्र स्थित प्रीति नगर में देर रात एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तिलक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में एक कार में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: फ्रिज में रखा था 2 क्विंटल नीलगाय का मांस; ढाबों पर करते थे सप्लाई

आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। कार में लगी आग तेजी से फैलती हुई पूरे घर तक पहुंच गई और कुछ ही मिनटों में मकान धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।

indore house fire

अधिकारी देर रात से ही मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। शहर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय इंदौर के अधिकारी देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर कार्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं। काफी देर की कड़ी मेहनत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका। इसके साथ ही राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक मलबे से 8 शव निकाले जा चुके हैं।

indore fire
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैश और गहनों का ढेर; दिल्ली से UP-MP तक हुई बड़ी रेड में 200 करोड़ वाला खुलासा

सुबह चार के आसपास से यहां आग लगने की सूचना आई

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि घटना बृजेश्वरी एनक्लेव का इलाके की है। ये छोटा राजवाडा इलाका है। थाना तिलक नगर क्षेत्र में सुबह चार के आसपास से यहां आग लगने की सूचना आई थी और तुरंत पुलिस की टीमें जो भी हमारे रात्रि गश्त के अधिकारी थे, जो प्रभात गश्त के अधिकारी थे, सारी बीट की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। इन लोग स्वयं भी यहां आ गए थे। उसके बाद दमकल को भी कॉल किया गया था। दमकल की टीमें आ गई थी।

indore fire
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल

घर के अंदर से 8 बॉडी बरामद

आग को लगातार बुझाने का प्रयास किया गया। इस पूरे घर में तीन फ्लोर है। अभी तक तीन लोगों को वहां से रेस्क्यू कर लिया गया। घर के अंदर से 8 बॉडी बरामद किया गया है। एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर लगी हुई थी। उसी के चार्जिंग प्वाइंट से विस्फोट हुआ है। वहां से आग बढ़ते हुए घर के अंदर की तरफ गया है।

रिपोर्टः हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।