after brutalizing a minor student horrific game of blackmailing in Madhya pradesh MP में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया

मध्य प्रदेश में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी करने के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को होटल कारोबारी बताकर छात्रा को जाल में फंसाया। फिर नशीला जूस पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिए और लाखों के गहने हड़प लिए।

Fri, 13 March 2026 11:11 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मैहर
share
MP में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया

मध्य प्रदेश में एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी करने के बाद ब्लैकमेलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को होटल कारोबारी बताकर छात्रा को जाल में फंसाया। फिर नशीला जूस पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिए और लाखों के गहने हड़प लिए।

मध्य प्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन में एक नाबालिग छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को बड़ा होटल कारोबारी बताकर 12वीं की छात्रा से दोस्ती की, फिर उसे नशीला जूस पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से लाखों के गहने भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

मीठी बातों में आकर दोस्त बन गई

पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले छात्रा की मां के मोबाइल पर संचालित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनजान व्यक्ति के मैसेज आने शुरू हुए। पहले तो छात्रा ने विरोध किया, लेकिन आरोपी की मीठी बातों में आकर वह उसकी दोस्त बन गई। आरोपी ने अपना नाम शिवाय सिंह रघुवंशी बताया और दावा किया कि रीवा सहित कई शहरों में उसके आलीशान होटल और रेस्टोरेंट हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में नाबालिग छात्रा से रेप, 6 महीने तक शिकार बनाया; गर्भवती होने पर खुलासा

जूस में नशा और रीवा के होटल में दरिंदगी

23 फरवरी को जब छात्रा अमरपाटन में अपनी सहेलियों से मिलने पहुंची, तो आरोपी शिवाय वहां अपनी स्कॉर्पियो लेकर आ धमका। उसने तीनों लड़कियों को जूस पीने के लिए दिया। जूस पीते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोपी ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बैठाया, लेकिन वह उसे रीवा के एक होटल ले गया। जब छात्रा को होश आया तो वह निर्वस्त्र हालत में थी। आरोपी ने पहले ही उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कलेक्टर का फार्महाउस बना जुआ का अड्डा, 18 जुआरी गिरफ्तार

25 लाख की डिमांड और घर में चोरी

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 25 लाख रुपए की मांग की। डर के मारे छात्रा ने घर पर कुछ नहीं बताया। अंततः 26 फरवरी को उसने घर से अपनी मां के 5 लाख रुपए कीमत के गहने चुराए और रीवा जाकर आरोपी को सौंप दिए।

दोस्तों के साथ मिलकर की छेड़छाड़

गहने लेने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा। उसने छात्रा को नाश्ते में फिर से नशीला पदार्थ दिया और अपने तीन अन्य दोस्तों को बुला लिया। चारों ने मिलकर बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे रात में गांव के बाहर सड़क पर फेंककर भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में महिला ने 15 दिन के बेटे समेत 3 बेटों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदी

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

11 मार्च को पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाई और अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिवाय सिंह रघुवंशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले पर आंगे की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।