Hit and run in Gwalior, father crushed by 3 trucks in 20 seconds, died on the day of daughter engagement ग्वालियर में हिट एंड रन, 20 सेकेंड में 3 ट्रकों ने पिता को कुचला, बेटी की सगाई वाले दिन मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में हिट एंड रन, 20 सेकेंड में 3 ट्रकों ने पिता को कुचला, बेटी की सगाई वाले दिन मौत

हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खास बात यह है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन उसकी बेटी की सगाई होनी थी।

Tue, 15 July 2025 09:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
ग्वालियर में हिट एंड रन, 20 सेकेंड में 3 ट्रकों ने पिता को कुचला, बेटी की सगाई वाले दिन मौत

ग्वालियर में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें 20 सेकंड के भीतर तीन ट्रकों ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खास बात यह है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन उसकी बेटी की सगाई होनी थी।

एक के बाद एक तीन ट्रक ऊपर से गुजर गए

यह हृदयविदारक हादसा जनकगंज थाना क्षेत्र के एबी लक्ष्मीगंज पुलिया पर हुआ। मृतक की पहचान देवेंद्र जाटव के रूप में हुई है, जो सब्जी लेने के लिए होटल से निकले थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोटा में चंबल नदी ने 8 दोस्तों को निगला, 4 की लाशें मिलीं; कैसे हुआ हादसा?
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कब तक भारी वर्षा का अलर्ट? 199 सड़कें बंद, 22 जगह भूस्खलन का खतरा
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 52 लाख में खरीदे 160 स्टील जग, कांग्रेस का बड़ा आरोप

रिमझिम बारिश के बीच देवेंद्र सड़क पर गिरे ही थे कि एक के बाद एक दो और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गए। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटी की सगाई के दिन हुई पिता की मौत

देवेंद्र पेशे से कलर-पुट्टी का ठेका लेकर काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की सगाई उसी दिन होनी थी, जिस दिन देवेंद्र का निधन हुआ। पिता की मौत ने पूरे घर को हिलाकर रख दिया है। खुशियों वाले घर में चारो तरफ मातम पसरा हुआ है।

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक के बाद एक तीन ट्रक देवेंद्र को कुचलते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।