hailstorm orange alert by mp mausam dept rail also in some district of madhya pradesh मध्य प्रदेश में गिरेंगे ओले; किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश में गिरेंगे ओले; किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश?

Delhi Weather: एमपी में मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और घने कोहरे की चेतावनी दी है। कई क्षेत्रों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Mon, 2 Feb 2026 03:36 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मध्य प्रदेश में गिरेंगे ओले; किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश?

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। अगले 3 फरवरी तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटे पर नजर डालें तो उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सोमवार की सुबह को मध्य प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा देखा गया।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मुरैना, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं झंझावत, वज्रपात और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रतलाम, उज्जैन, अशोकनगर, रीवा, सतना, दमोह, सागर जिलों में भी अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल सुबह के वक्त घना कोहरा भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने कल तीन फरवरी को आगर मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, पन्ना, रीवा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और झंझावात के साथ बौछारें या हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

आ रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो मौजूदा वक्त में एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पंजाब और उससे सटे हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईस्पीड ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दिल्ली, 3.5 घंटे में तय होगा वाराणसी तक का सफर
ये भी पढ़ें:यमुना को लेकर NGT सख्त; यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा को निर्देश
ये भी पढ़ें:लाल आतंक पर चोट; सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए 20 फीसदी बढ़ाया फंड

इस वेदर सिस्टम के कारण बारिश

मौसम विभाग की मानें तो एक वेदर सिस्टम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी ऐक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से 2 और 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के साथ ही मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में मौसम (Madhya Pradesh Mausam) खराब होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।