CBI SI Wife and Daughters Assaulted in Gwalior CCTV Footage Goes Viral ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एसआई की पत्नी-बेटियों को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश, Gwalior Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एसआई की पत्नी-बेटियों को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश

पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई।

Fri, 27 March 2026 04:38 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एसआई की पत्नी-बेटियों को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश

ग्वालियर में सीबीआई एसआई की पत्नी और बेटियों को 4 लोगों ने जमकर पीटा और पार्किंग विवाद के बाद लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए गए। लड़कियों के कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। बाल खींचकर उन्हें जमीन पर गिराया गया। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ितों में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सब-इंस्पेक्टर आरके भारद्वाज, मुस्कान, खुशी, रेनू और ममता शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

12 से ज्यादा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए

पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में लड्डू गोपाल तलाश में दर-दर भटक रही महिला , थाने पहुंचकर लगाई गुहार

आरोप है कि 12 से ज्यादा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने मिलकर एसआई के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों में सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजावत और उनके बेटे ध्रुव राजावत शामिल हैं। विवाद सुबह शुरू होकर दोपहर करीब 1 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में रोडरेजः बेटे ने हॉर्न बजाकर साइड मांगा तो मां को गोली मार दी

महिलाओं को धक्का देकर गिराया

सब-इंस्पेक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ युवक सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं को धक्का देकर गिराया, बाल खींचे और थप्पड़-घूंसे मारे।बेटियों के कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोग की मौत; 4 घायल

घटनाक्रम की जांच की जा रही

महाराजपुर पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजावत और उनके बेटे ध्रुव राजावत समेत चार लोग नामजद हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि झगड़े के दौरान अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराएं लगाए जाने की बात सामने आई है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अमित कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।