Gwalior Boyfriend Gangrape minor Sold for 50 thousand and burned alive गैंगरेप कर नाबालिग को 50 हजार रुपए में बेचा, फिर जला दी लाश; ग्वालियर में बॉयफ्रेंड का खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गैंगरेप कर नाबालिग को 50 हजार रुपए में बेचा, फिर जला दी लाश; ग्वालियर में बॉयफ्रेंड का खौफनाक कांड

घटना 28 मई की है। हत्या के करने के बाद शव वहीं फेंक कर भाग आए।पकड़े जाने के डर से आरोपी अगले दिन 29 मई को फिर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला भी दिया।

Tue, 2 June 2026 10:39 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
गैंगरेप कर नाबालिग को 50 हजार रुपए में बेचा, फिर जला दी लाश; ग्वालियर में बॉयफ्रेंड का खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर एक 15 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत, सौदेबाजी और फिर हत्या का मामला सामने आया है। नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले उससे गैंगरेप किया, फिर उसे 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने लगा।जब लड़की ने इसका विरोध किया तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया।घटना 28 मई की है। हत्या के करने के बाद शव वहीं फेंक कर भाग आए।पकड़े जाने के डर से आरोपी अगले दिन 29 मई को फिर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला भी दिया।

नाबालिग भिंड जिले के मौ की रहने वाली थी। वहां गुमशुदगी दर्ज हुई और पुलिस ने संदेही बॉयफ्रेंड को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।सोमवार 1 जून को पुलिस मौके से नाबालिग का जला हुआ शव बरामद कर लिया है।जनकगंज थाना पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा का इलाके के ही रहने वाले रामू गुर्जर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।28 मई को रामू गुर्जर बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपनी बुलेट पर बैठाकर ग्वालियर ले आया। आरोपी रामू गुर्जर और अरुण नाबालिग को लेकर जनकगंज थाना क्षेत्र में स्थित नवग्रह मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर सुनसान जगह लेकर पहुंचे।यहां दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। नाबालिग ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई।वह रोने लगी और घर छोड़ने की बात कहने लगी

गैंगरेप के बाद 50 हजार रुप में सौदा

दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब गैंगरेप के बाद मुख्य आरोपी रामू गुर्जर अपनी ही प्रेमिका को अपने साथी अरुण को 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने लगा। नाबालिग ने जब अपनी आंखों के सामने खुद की अस्मत का यह सौदा होते देखा, तो उसने रोते हुए इसका पुरजोर विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। नाबालिग के विरोध से बौखलाए रामू गुर्जर और अरुण ने मिलकर पहाड़ी पर ही मासूम का गला घोंट दिया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP : बेटे की छठी पर हर्ष फायरिंग में मां की मौत, परिवार ने फ्रीजर में छुपाई लाश

हत्या के अगले दिन 29 मई आरोपियों ने शव को पूरी तरह ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। इस बार रामू और अरुण अपने एक और साथी गौरव कुशवाह को साथ लेकर दोबारा नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर पहुंचे।आरोपियों ने पहचान छुपाने और सबूत मिटाने की नीयत से मृतका के शव पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी।शव को आधा जलाकर तीनों आरोपी शहर से फरार हो गए।इधर, नाबालिग को घर से गायब देख परेशान परिजन ने मौ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

परिजन ने पुलिस के सामने रामू गुर्जर पर शक जताया या था क्योंकि वह अक्सर लड़की के आसपास देखा जाता था। ग्वालियर और मौ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदेही रामू गुर्जर को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और कॉल रिकॉर्ड्स सामने रखे, तो वह टूट गया और उसने पहाड़ी पर गैंगरेप, सौदेबाजी और हत्या की पूरी खौफनाक कहानी बयां कर दी।सीएसपी लश्कर किरन अहिरवार ने बताया आरोपी रामू गुर्जर की निशानदेही पर जनकगंज पुलिस टीम नवग्रह मंदिर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर पहुंची, जहां से मृतका का अधजला और क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।