Body of Girl Missing for many Days Found in MP, Stepfather Claims She Hanged Herself MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी

ग्वालियर पुलिस के मुताबिक नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में मिला है। सौतेला पिता इसे सुसाइड बताकर लाश को छिपाने की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल को खारिज नहीं कर रही है।

Sat, 30 May 2026 06:29 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के सिरोल इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 12 साल की बच्ची का शव भिंड के मौ इलाके में मिला है। शव सिंध नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला। बच्ची का चेहरा खराब है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसका काफी हिस्सा मगरमच्छ खा चुके हैं। बच्ची के शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसकी मां और सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान बच्ची के सौतेले पिता ने बताया कि ​24 मई को उनकी बेटी ने घर में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद बदनामी और पुलिस के डर से उसने शव को भिंड ले जाकर नदी किनारे दबा दिया था।

पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी और 25 मई को उसके सौतेले पिता ने सिरोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को पिता के बयानों और हाव-भाव पर पहले दिन से ही शक था और इसी वजह से पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी और कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई थी। जब भिंड के मौ में सिंध नदी के किनारे से लड़की की बॉडी रिकवर हुई तो पूरा मामला पलट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शख्स ने कुल्हाड़ी से काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, इस वजह से उठाया ये घातक कदम

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की असली वजह

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम हो सकता है। चूंकि शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है, इसलिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मौत वाकई फांसी लगाने की वजह से हुई है या फिर सौतेले पिता की कहानी में कोई गड़बड़ है।

ग्वालियर पुलिस के मुताबिक नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में मिला है। सौतेला पिता इसे सुसाइड बताकर लाश को छिपाने की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल को खारिज नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, क्योंकि उसके आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, 40 लोग घायल

टैक्सी चालक के रूप में कार चलाता है सौतेला पिता

मृतक बच्ची के सौतेले पिता से पूछताछ जारी है। छात्रा के सौतेले पिता के पास एक ईको वैन कार है, जिसे वह ट्रैवल्स एजेंसी के लिए टैक्सी के रूप में चलाता है। छात्रा की 6 और 8 साल की दो छोटी बहनें हैं। छात्रा सौतेले पिता के साथ 8 साल से रही थी। बच्ची का पहला पिता भिंड में रहता है। उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80 KG के पुतले और बेल्ट से खुलेगा ट्विशा की मौत का राज? सीन रिक्रिएशन करेगी CBI
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।