Objectionable comments made after a photo of Akhilesh Yadav daughter went viral on social media अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी की। सपाईयों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है।

Wed, 10 June 2026 11:28 PMDeep Pandey लचानऊ, हिन्दुस्तान
share
अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी की गई। टिप्पणी से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दोपहर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने हजरतगंज प्रतिनिधि मंडल के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। सपाईयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो सभी सपा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी की फोटो अभद्र कमेंट के साथ बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट और एक्स पोस्ट की गई। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी के मुताबिक टिप्पणी से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। टिप्पणी में भ्रामक और आपत्तिजनक बाते लिखी गई हैं। माहौल बिगड़ सकता है। राज साहनी ने बताया कि उन्होंने वायरल पोस्ट से संबंधित सारे साक्ष्य और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स हजरतगंज पुलिस को दिए हैं।

कार्रवाई नहीं होगी तो पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य

उन्होंने इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे। सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। सपा कार्यकर्ता राम प्रकाश ने कहा हमारे सनातन धर्म में नारी देवी का रूप है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसका है? साइबर क्राइम सेल को भी जांच में लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक्स पर लिखा भविष्य की अदालत में सबका इंसाफ होगा

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल से एक्स पर एक पोस्ट की गई। लिखा गया अखिलेश यादव और उनकी बेटी के बारे में भ्रामक, मनगढंत, अभद्र टिप्पणियां लेख लिखने वाले सभी सोशल मीडिया हैंडल्स चिन्हित किए जा रहे हैं और कार्रवाई होगी। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना का खुलासा किया, इसी कारण से बौखलाई भाजपा के द्वारा ये कृत्य किया गया। राजनीति में वैचारिक मतभेद होते हैं लेकिन निजी और परिवारिक टिप्पणियों का कोई स्थान नहीं होता, 2014 के बाद से भाजपा ने ये नई तरह की परंपरा जो डाली है भविष्य में इसका खामियाजा, दुष्परिणाम, सजा भी भाजपाइयों को ही भोगनी है ये भी निश्चित है। समय परिवर्तनशील होता है, किसी को समय नहीं छोड़ता, कानून और भविष्य की अदालत में सबका इंसाफ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अखिलेश, भाजपा को हटाने को चलाना होगा वोट का बुलडोजर
ये भी पढ़ें:अखिलेश की सोच बाबरवादी, राम मंदिर को लेकर SP चीफ की पोस्ट पर बरसे ब्रजेश पाठक
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।