Get a district created and provide 300 crore Congress MLA in MP challenges the party जिला बनवा दें और 300 करोड़ दे दें, मैं पार्टी के साथ रहूंगी; MP में कांग्रेस की बागी MLA ने किसे दी चुनौती, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिला बनवा दें और 300 करोड़ दे दें, मैं पार्टी के साथ रहूंगी; MP में कांग्रेस की बागी MLA ने किसे दी चुनौती

निर्मला सप्रे ने साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बीना विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान मई 2024 में वह राहतगढ़ में आयोजित भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच पर भाजपा का गमछा पहने दिखाई दी थीं।

Fri, 8 May 2026 05:13 PMSourabh Jain वार्ता, सागर, मध्य प्रदेश
share
जिला बनवा दें और 300 करोड़ दे दें, मैं पार्टी के साथ रहूंगी; MP में कांग्रेस की बागी MLA ने किसे दी चुनौती

मध्यप्रदेश में सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वे बीना को जिला बनवा दें और विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपए दिला दें तो वह पार्टी के साथ रहने को तैयार हैं। शुक्रवार को सागर में मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक सप्रे ने कहा कि उनकी विधानसभा सदस्यता का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जो भी निर्णय न्यायालय करेगा, वही उनका अंतिम रुख होगा।

सप्रे ने कहा कि जनता अपना निर्णय दे चुकी है और वह फिलहाल क्षेत्र के विकास कार्यों को करने में जुटी हैं। कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बनीं सप्रे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार जताते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MPIAS के फार्महाउस से जुआरियों को पकड़ने वाले जांबाज की बहाली, HC ने लगाई फटकार

‘जहां से बुलावा आता है, वहीं चली जाती हूं’

कांग्रेस कार्यालय नहीं जाने के सवाल पर सप्रे ने कहा कि उन्हें जहां से आमंत्रण मिलता है, वह वहां जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि उमंग सिंघार बीना को जिला बना दें और विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध करा दें तो वह उनके साथ रहने को तैयार हैं।

'मेरे खिलाफ पूरी पार्टी नहीं, यह कुछ लोगों की साजिश'

सप्रे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता नहीं चाहते कि वह विधायक के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह केवल चंद लोगों की साजिश है, पूरी पार्टी की नहीं। उन्होंने दावा किया कि बीना क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्य उनके कार्यकाल में पूरे हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस, बहुत हो चुका; कर्नल सोफिया कुरैशी वाले केस में क्यों CJI हो गए नाराज
जिला बनवा दें,300 करोड़ दे दें,साथ रहूंगी; MP में कांग्रेस की बागी MLA की चुनौती

पूर्व मंत्री बोले- यह जनादेश का अपमान है

उधर MLA निर्मला सप्रे के बयान पर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सप्रे के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि मामला राजनीतिक सौदेबाजी का है। शर्मा ने कहा कि यदि कोई विधायक यह कहे कि विकास कार्य और राशि मिलने पर वह किसी दल के साथ रहेंगी, तो यह जनता के जनादेश का अपमान है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि जब विधायक स्वयं कह रही हैं कि उन्हें कांग्रेस 'ज्वाइन' करनी पड़ेगी, तो इसका अर्थ है कि वह वर्तमान में कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं।

जिला बनवा दें और 300 करोड़ दे दें, मैं पार्टी के साथ रहूंगी; MP में कांग्रेस की बागी MLA बोलीं

बता दें कि निर्मला सप्रे ने साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बीना विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान मई 2024 में वह राहतगढ़ में आयोजित भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच पर भाजपा का गमछा पहने दिखाई दी थीं। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने याचिका दायर की थी, जो वर्तमान में विचाराधीन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बंधक मजदूर पिता चार दिन बाद गोद में नवजात का शव लेकर पहुंचा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।