Drug factory busted in Madhya Pradesh, 5 smugglers arrested with 320 kg of chemicals मध्यप्रदेश में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 320 Kg केमिकल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्यप्रदेश में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 320 Kg केमिकल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान में झालावाड़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश कर 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं।

Thu, 5 Feb 2026 07:58 AMRatan Gupta वार्ता
share
मध्यप्रदेश में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 320 Kg केमिकल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान में झालावाड़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश कर 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात को झालरापाटन थानाधिकारी अल्का और डीएसटी प्रभारी मोहन लाल के नेतृत्व में टीमों ने ग्रोथ सेंटर चौराहे पर खड़ी संदिग्ध पिकअप और महिंद्रा टीयूवी को चैक किया। तलाशी के दौरान पिकअप में घरेलू सामान के नीचे छिपाए गए छह ड्रम बरामद हुए। इनमें केमिकल भरा था, जिसका उपयोग एमडी जैसी खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटर्जेंट...; हम सब जहर खा रहे- सांसद राघव चड्डा
ये भी पढ़ें:दोस्त के घर रखे थे 120Kg चांदी के जेवर, 1 करोड़ का माल लेकर चोर हुए फरार

प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए तस्करों दीपक (30), जितेंद्र सिंह (41) और शैलेंद्र विलाला (26) निवासी आगर मालवा मध्यप्रदेश ने खुलासा किया कि वे यह केमिकल ट्रांसपोर्ट के जरिए महाराष्ट्र से कोटा मंगवाया था। वहां से इसे किराये की पिकअप में भरकर मध्यप्रदेश के आगर में जयनारायण उर्फ मामू को डिलीवरी देने जा रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मध्यप्रदेश के सुसनेर में दबिश देकर मुख्य रिसीवर जयनारायण मामू और उसके साथी रामलाल को भी दबोच लिया।

मामू से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस राजगढ़ जिले के माचलपुर पहुंची। हालांकि मुख्य सरगना रघुनंदन पाटीदार अपनी कार लेकर फरार हो गया, लेकिन जब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो वहां पूरी ड्रग्स फैक्ट्री संचालित होती मिली। मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने के उपकरण और अन्य केमिकल बरामद किए गए। इस कार्यवाही में मध्य प्रदेश की आगर और राजगढ़ पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

इस पूरे ऑपरेशन में डीआरआई जयपुर के इनपुट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री कुमार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह केमिकल कहां से सप्लाई हो रहा था और इसका नेटवर्क राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के किन-किन हिस्सों में फैला है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।