Daughter on her way to take JEE exam, parents and daughter killed in collision with dumper बेटी को JEE का पेपर दिलाने जा रहे परिवार को डंफर ने कुचला, मां-बाप, बेटी की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटी को JEE का पेपर दिलाने जा रहे परिवार को डंफर ने कुचला, मां-बाप, बेटी की मौत

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।ये हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है। परिवार जालौन का रहने वाला था। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, 40 वर्षीय राजश्री जाटव, उनकी बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है।

Thu, 22 Jan 2026 07:12 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
बेटी को JEE का पेपर दिलाने जा रहे परिवार को डंफर ने कुचला, मां-बाप, बेटी की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को पीछे से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।ये हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है। परिवार जालौन का रहने वाला था। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, 40 वर्षीय राजश्री जाटव, उनकी बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है।

बेटी को JEE का पेपर दिलाने जा रहे थे

बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक गुरुवार को उनकी बेटी अर्पिता का JEE का एग्जाम था। बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था। चंद्रपाल, पत्नी राजश्री के साथ बाइक पर बेटी अर्पिता को पेपर दिलाने के लिए निकले थे। उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटरियों पर बैठे थे दर्जनों जानवर, तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 12 गायों की मौत
ये भी पढ़ें:अधिकारी पर बरसीं स्वाति मालिवाल, खड़े-खड़े साफ कराया कूड़ा; गायों को भेजा गौशाला
ये भी पढ़ें:MP कांग्रेस चीफ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, CM मोहन यादव को बर्खास्त करने की मांग

डंफर की टक्कर में तीनों की मौत

वह जल्दबाजी में रास्ता भटक गए और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर आगे निकल गए। इसके बाद किसी राहगीर से कॉलेज का एड्रेस पूछा और वापस लौटने लगे। जब वह थाने से 100 मीटर दूर थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही पूर्वक उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिरी और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

उजड़ गया परिवार, अनाथ हो गए बेटे

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि सड़क पर शव और खून ही खून पड़ा हुआ था। हालत यह थी कि उनके बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही शवों को वहां से निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया। बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी और दो बेटे सत्यम व बिट्टू हैं। पति-पत्नी व बेटी की मौत के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ दो बेटे बचे हैं।

घटना को अंजाम देकर डंफर चालक फरार

हादसे का पता चलते ही वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाका से भरा हुआ डंपर जब्त कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चालक खाका भरकर आ रहा था। अब पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट - अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।