12 cows killed after being hit by a speeding train in MP पटरियों पर बैठे थे दर्जनों जानवर, एमपी में तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 12 गायों की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पटरियों पर बैठे थे दर्जनों जानवर, एमपी में तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 12 गायों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में 10 से 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना गोहद रेलवे स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही है।

Thu, 22 Jan 2026 06:12 PMRatan Gupta वार्ता, भिण्ड
share
पटरियों पर बैठे थे दर्जनों जानवर, एमपी में तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 12 गायों की मौत

मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के गोहद क्षेत्र में रेलवे पटरी पर बैठी गायों को एक ट्रेन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 से 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना गोहद रेलवे स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही है।

तेज रफ्तार के चलते नहीं लग पाया ब्रेक

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के इटावा से भिण्ड होते हुए ग्वालियर की ओर जा रही ट्रेन जब गोहद स्टेशन के पास पहुंची, तभी रेलवे पटरी पर बैठी गायें उसकी चपेट में आ गईं। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिससे कई गायों की कटकर मौके पर ही मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ट्रैक के चारों तरफ बिखरी थीं लाशें

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने गोसेवकों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गोसेवकों ने देखा कि रेलवे ट्रैक के आसपास मृत गायें पड़ी थीं और घायल गायें तड़प रही थीं। गोसेवकों ने स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से सहायता मांगी, लेकिन तत्काल कोई सहयोग नहीं मिल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकारी पर बरसीं स्वाति मालिवाल, खड़े-खड़े साफ कराया कूड़ा; गायों को भेजा गौशाला
ये भी पढ़ें:MP कांग्रेस चीफ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, CM मोहन यादव को बर्खास्त करने की मांग

गोसेवकों ने संभाला मोर्चा

गोसेवक जलसिंह राजावत ने बताया कि घायल गायों की हालत लगातार बिगड़ रही थी, ऐसे में गोसेवकों ने स्वयं ही मोर्चा संभाला। लकड़ी और उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाकर खेतों के रास्ते घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से सभी घायल गायों का उपचार कराया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों और गोसेवकों ने रेलवे प्रबंधन से ट्रैक के आसपास फेंसिंग कराने और पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।