Controversy over Facebook post on Kanwad and Namaz, BJP calls Digvijay Singh a Maulana 'कांवड़ और नमाज' वाली फेसबुक पोस्ट पर बवाल, भाजपा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बताया मौलाना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'कांवड़ और नमाज' वाली फेसबुक पोस्ट पर बवाल, भाजपा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बताया मौलाना

कांवड़ और नमाज की दो तस्वीरों वाली इस पोस्ट पर उठाए गए सवाल पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इस पोस्ट को लेकर दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए मौलाना तक करार दे दिया।

Wed, 16 July 2025 02:18 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
'कांवड़ और नमाज' वाली फेसबुक पोस्ट पर बवाल, भाजपा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बताया मौलाना

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की फेसबुक पोस्ट पर इन दिनों खींचतान मची हुई है। कांवड़ और नमाज की दो तस्वीरों वाली इस पोस्ट पर उठाए गए सवाल पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इस पोस्ट को लेकर दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए मौलाना तक करार दे दिया। भाजपा नेता विश्वास कैलाश सारंग ने दिग्विजय सिंह से माफी मांगने की भी बात कही है।

फेसबुक पोस्ट में दो फोटो शेयर की गई हैं। पहली तस्वीर में सड़क के एक तरफ कांवड़ रखे हुए हैं और दूसरी तरफ गाड़ियों को जाते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में सड़क पर नमाज अदा कर रहे मुस्लिम लोगों को पुलिस द्वारा लात मारते हुए दिखाया गया है। इन पोस्ट को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा- एक देश दो कानून! इसी पोस्ट पर भाजपा ने घेराव करना शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में 20 सेकेंड में 3 ट्रकों ने पिता को कुचला, बेटी की सगाई वाले दिन मौत
ये भी पढ़ें:एक तसला और फोटो नहीं आई, फोटोबाजी के चक्कर में गड्डे में जा गिरे डॉ साहब; VIDEO

भाजपा नेता विश्वास कैलाश सारंग ने दिग्विजय सिंह को घेरते हुए कहा, वे केवल सनातन धर्म का विरोध करते हैं और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र पर्व को विवादास्पद बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक का महिमामंडन करने वाले, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा करने वाले, पाकिस्तान परस्ती की बात करने वाले, तुष्टीकरण को आगे बढ़ाकर राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह से और कुछ अपेक्षा नहीं है।

विश्वास कैलाश सारंग ने कहा दिग्विजय सिंह हर समय हिंदू धर्म का, हिंदू धर्मावलंबियों का और हिंदू साधु संतों का और हिंदू त्योहारों का अपमान करते आए हैं। इसलिए उन्हें मौलाना दिग्विजय सिंह कहा जाता है। भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को इजाद करके उन्होंने ही सनातन को इस दुनिया में बदनाम करने का काम किया है। मैं दिग्विजय सिंह से कहना चाहता हूं कि हिन्दू धर्म के किसी भी त्योहार पर इस तरह की टिप्पणी होगी तो सहन नहीं किया जाएगा। उन्हें इस पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।