Civil Engineer Shot in the Head in Madhya Pradesh Doctors Declare Him Brain Dead MP में सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मारी, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मारी, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Thu, 23 April 2026 02:12 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
MP में सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मारी, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल इंजीनियर की पहचान 32 साल के क्लेरिंस उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल इंजीनियर को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल किया, MP में इंसानियत शर्मसार; पति गिरफ्तार

जबलपुर संस्कारधानी के रांझी थाना अंतर्गत संजय नगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेखौफ बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, बड़ा पत्थर निवासी क्लेरिंस अपनी बाइक (MP 20 NW 1145) से सुबह करीब 8 बजे रांझी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने उनके करीब आकर सीधे सिर पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर की पत्नी का दो माह पहले देहांत हुआ था। एक छोटा बच्चा भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव

पुलिस को छोटे भाई रोनाल्ड ने बताया कि क्लेरिंस एटकिंस अपने बच्चे को स्कूल से छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में लौटते समय उन्हें किसी ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में फंसी है। हालत गंभीर है। डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सीएसपी सतीश कुमार साहू ने कहा कि क्लेरिंस को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। जांच के बाद वारदात की वजह पता चलेगी।

घटना का सनसनीखेज हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आसपास के मार्गों की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। प्राथमिक तौर पर मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में शादी का कार्ड बना मौत का न्योता; पैर छूकर बुजुर्ग महिला को मारी गोली
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।