Car Bursts into Flames After Crashing into Pole Two Youths Burned Alive in Madhya Pradesh पोल से टकराने के बाद आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, MP में जिंदा जल गए 2 युवक; VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पोल से टकराने के बाद आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, MP में जिंदा जल गए 2 युवक; VIDEO

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो जिंदा जल गए।

Wed, 6 May 2026 11:30 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
पोल से टकराने के बाद आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, MP में जिंदा जल गए 2 युवक; VIDEO

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो जिंदा जल गए।

कार में तीन युवक सवार थे

ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अर्रू तिराहे के पास रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जो अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर आए थे और कार्यक्रम के बाद शिवपुरी लौट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP कैबिनेट फैसले; व्यापारियों को बड़ी सौगात, बनेगा राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड

पोल से टकराई, चिंगारी उठी और भड़क गई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जैसे ही कार बिजली के पोल से टकराई, चिंगारी उठी और वाहन में आग भड़क गई। इस भयावह हादसे में अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी कार के अंदर ही फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक चंदप्रकाश सोनी ने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आग बुझने से पहले खाक हुई कार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला, भाजपा नेता पर FIR; वीडियो बना अहम सबूत

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और चालक की स्थिति क्या थी। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टः अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।