सदन में भाजपा नेता औकात पूछते, सड़क पर भाजपा के गुंडे सिर फोड़ते; इंदौर पत्थरबाजी पर जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में भाजपा के गुंडों का तांडव चल रहा है। सदन में भाजपा के नेता जनता के प्रतिनिधियों से औकात पूछते हैं और सड़क पर भाजपा के गुंडे जनता पर पत्थर फेंककर सिर फोड़ते हैं। ये शब्द पूर्व कैबिनेट मंत्री और एमपी कांग्रेस के प्रेसीडेंट जीतू पटवारी के हैं।

"मध्य प्रदेश में भाजपा के गुंडों का तांडव चल रहा है। सदन में भाजपा के नेता जनता के प्रतिनिधियों से औकात पूछते हैं और सड़क पर भाजपा के गुंडे जनता पर पत्थर फेंककर सिर फोड़ते हैं।" ये शब्द पूर्व कैबिनेट मंत्री और एमपी कांग्रेस के प्रेसीडेंट जीतू पटवारी के हैं। पूरा मामला दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस दफ्तर की ओर कूच करने के बाद भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई पत्थरबाजी से जुड़ा है।
कांग्रेस कार्यालय के सामने पत्थरबाजी, जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने एक्स पर किए गए ट्वीट में आरोप लगाते हुए आगे लिखा- आज इंदौर में भाजपा के गुंडों ने सरेआम कांग्रेस कार्यालय के सामने पत्थरबाजी की, जिसमें इंदौर जिला अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी और कांग्रेस के कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, तथा कई आम जनमानस और पत्रकार भी घायल हुए हैं।
मोहन यादव ने गुंडों को खुला संरक्षण दिया- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने आगे लिखा- भाजपा के नेता कलेक्टर पर हाथ उठाते हैं, फिर पुलिस पर हाथ उठाते हैं, फिर न्यायाधीश पर हाथ उठाते हैं और अब जनता पर पत्थर फेंकने लग गए हैं। क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम है और गृह मंत्री मोहन यादव जी ने भाजपा के गुंडों को खुला संरक्षण दे रखा है।
एमपी कांग्रेस ने क्या लिखा
एमपी कांग्रेस द्वारा भी एक्स पर पत्थरबाजी और हिंसा का वीडियो शेयर किया गया। ट्वीट में लिखा गया- अहंकार और अराजकता की पराकाष्ठा पार करते भाजपाई अब पत्थर बाजी पर उतर आए हैं। इंदौर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्थर फेंकना भारतीय जनता पार्टी की गुंडई, दिवालिया मानसिकता और अलोकतांत्रिक रवैए का एक और उदाहरण है। भाजपा की इस गुंडागर्दी से कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है! हर अत्याचार का पुरजोर प्रतिकार किया जाएगा!
दोनों दल एक दूसरे पर लगा रहे पत्थरबाजी का आरोप
इंदौर में हुई इस हिंसा पर भाजमुयो और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस नेताओं को इस बात की जानकारी मिली कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर लिया है, तो कांग्रेस नेताओं ने भी पूरी तैयारी कर ली। जानकारी में सामने आया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों आदी को अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया गया था।
इस घटना को लेकर एमपी भाजपा की तरफ से भी एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें कार में बैठी एक महिला आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की तरफ से की गई पत्थरबाजी में वो घायल हुई है।




साइन इन