ATS arrested Pakistani spy Mohammad Haroon from Delhi ATS को एक और सफलता, दिल्ली से दबोचा गया पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद हारून- ये लगे आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ATS को एक और सफलता, दिल्ली से दबोचा गया पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद हारून- ये लगे आरोप

नोएडा एटीएस ने दिल्ली के सीलमपुर से स्क्रैप का काम करने वाले मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया। हारून के ऊपर पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। हारून से पूछताछ जारी है।

Thu, 22 May 2025 07:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ATS को एक और सफलता, दिल्ली से दबोचा गया पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद हारून- ये लगे आरोप

नोएडा एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा एटीएस ने दिल्ली के सीलमपुर से स्क्रैप का काम करने वाले मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया। हारून के ऊपर पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। हारून से पूछताछ जारी है।

हारून दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्तानी वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा वसूल रहा था। ATS का दावा है कि हारून ने भारत की कई सूचनाएं भी साझा की। भारत सरकार दूतावास कर्मचारी मुजम्मल हुसैन को 1 दिन पहले ही देश छोड़ने का फरमान सुना चुकी है।

आरोप है कि मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर मोहम्मद हारून ने वीजा के नाम पर अलग-अलग खातों में कई लोगों से पैसा जमा करवाए थे। मोहम्मद हारुन ने यह जानते हुए कि मुजम्मल पाकिस्तानी नागरिक है और पाक उच्चायोग में काम करता है। इसके बावजूद उसने लगातार संबंध बनाए रखे और भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा की।

मुजम्मल हुसैन ने ने भारत की इन जानकारियों का इस्तेमाल देश की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाने में भी करने की कोशिश की। मुजम्मल हुसैन के कहने पर मोहम्मद हारुन ने कई बैंक खाते उपलब्ध कराए, जिनमें मुजम्मल हुसैन ने वीजा प्राप्त करने वाले क्लाइंटो से पैसे डलवाए। कुछ कमीशन लेकर इन पैसों को मुजम्मल के बताए स्थान और व्यक्ति को नकद भी दिए जाते थे, जिनका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।