If I roar, you will urinate, Congress dogs, BJP MLA Ambrish Sharma मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी, कांग्रेस के कुत्तों से...; BJP विधायक अम्बरीश शर्मा ने उगला जहर- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी, कांग्रेस के कुत्तों से...; BJP विधायक अम्बरीश शर्मा ने उगला जहर- VIDEO

विधायक ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मैं जल्द ही मैदान में उतरने वाला हूं। आप चिंता मत करो, पूरी तलवार तैयार कर ली है। अब लहार में महासंग्राम होकर रहेगा।

Thu, 22 May 2025 07:04 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share
मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी, कांग्रेस के कुत्तों से...; BJP विधायक अम्बरीश शर्मा ने उगला जहर- VIDEO

मध्य प्रदेश के भिंड के लहार से भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा की बदजुबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कांग्रेस नेताओं को चोर और कुत्ता कहकर तीखे हमले करते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मैं जल्द ही मैदान में उतरने वाला हूं। आप चिंता मत करो, पूरी तलवार तैयार कर ली है। अब लहार में महासंग्राम होकर रहेगा।

अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी

विधायक अम्बरीश शर्मा वाटिका में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने अपने ऊपर से नियंत्रण खो दिया और कांग्रेस नेताओं को जमकर लताड़ा। अब इसका वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में विधायक कह रहे हैं जो लोग कहते हैं विधायक छुपता फिर रहा है, मैं उन चोरों को बता दूं, अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी।

कांग्रेस के कुत्तों से मैं कहना चाहता हूं….

विधायक ने कहा जो कुकुरमुत्ते ज्यादा उड़ रहे हैं। मैंने एक डेढ़ साल धैर्य रखा है, मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं। साढ़े तीन साल बचे हैं, फसूकर डला दूंगा। मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं कि हाथी जब गन्ना मुंह में दबाकर घूमता है तो उसके पीछे 40-50 कुत्ते वैसे ही पीछे पड़े रहते हैं। उन विपक्ष के कांग्रेस के कुत्तों से मैं कहना चाहता हूं कि कोसना बंद करो। वरना हमारी सूंड़ और पैर चल गया तो पता भी नहीं चलेगी कि पेशाब कहां निकल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में नाबालिग संग महीनों किया रेप; हत्या कर MP में फेंकी लाश- 3 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:उज्जैन में फिर भड़का लव जिहाद का मुद्दा, हिन्दू संगठन ने किया चक्काजाम; VIDEO
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी को 'सिंदूर का सौदागर' बताकर आप सांसद संजय सिंह ने पूछ लिए दो सवाल

जिस दिन आमना सामना हो गया…

विधायक ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए बगैर कहा मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं कि उसको इतनी उम्र में बोलने की तमीज नहीं आई। वो कहता है कि वो विधायक कहां चलता फिर रहा है और उसकी घरवाली भागती फिर रही है। अबे, मैं कुछ बोलना नहीं चाहता, अभी हमारे तुम्हारे मौके बहुत पड़ेंगे और जिस दिन आमना सामना हो गया, समझ में नहीं आएगा क्या हुआ है। इसलिए अपनी तमीज सीख ले बोलने पर।

सुन लें जब तक मैं हूं, तुम्हारा आका…

वरना मुझसे ज्यादा बदतमीजी से बोलना किसी को आता नहीं होगा। पूरी बदतमीजी भुला दूंगा और जहां से सुन रहा हो सुन ले, ये किसी साधारण व्यक्ति की ललकार नहीं है। विधायक ने बिना नाम लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कुछ चमचे तो इतने उतावले हो गए हैं कि बोल रहे हैं उप चुनाव होने वाला है, वो सुन लें जब तक मैं हूं, तुम्हारा आका अब जिंदगी में विधायक नहीं बनेगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।