Madhya Pradesh Weather Severe Heatwave to Lash for Next 5 Days Orange Yellow Alert Issued भीषण गर्मी की चपेट में MP: 5 दिनों तक दिन-रात छूटेगे पसीने; हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी की चपेट में MP: 5 दिनों तक दिन-रात छूटेगे पसीने; हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट

अगले पांच दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान आने वाले 5 से 6 दिनों के दौरान भी ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। हालात ये हैं कि लोग सड़कों पर चेहरे को कपड़े से ढककर चलते नजर आ रहे हैं तो शहर के बाजारों और चौराहों पर आवाजाही कम हो गई है।

Sun, 17 May 2026 11:33 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
भीषण गर्मी की चपेट में MP: 5 दिनों तक दिन-रात छूटेगे पसीने; हीटवेव का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश कई जिलों में लू चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के आधे से अधिक हिस्से में सूरज आग उगल रहा है, जिसके कारण अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

अगले पांच दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान आने वाले 5 से 6 दिनों के दौरान भी ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। हालात ये हैं कि लोग सड़कों पर चेहरे को कपड़े से ढककर चलते नजर आ रहे हैं तो शहर के बाजारों और चौराहों पर आवाजाही कम हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी… दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड

अगले पांच दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए अगले पांच दिनों तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान दोनों ही अधिक रहने की आशंका है। आज यानी रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर और उज्जैन और गुना जिले के लिए जारी किया गया है। वहीं भोपाल, विदिशा, सागर, दतिया, छत्तरपुर और टीकमगढ़ के लिए हीटवेट का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मई की शुरुआत में हुई थी जमकर बारिश

इस महीने की शुरुआत में, मध्य प्रदेश में लगभग 14 में से 12 दिनों तक लगातार बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला था। हालांकि, अब मौसम का मिजाज तेजी से बदला और राज्य कुछ ही दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में आ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि इसबार मानसून 26 मई तक दस्तक दे सकता है। इसके बाद लगातार बारिश का दौरा जारी रहने की उम्मीद है जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई कार, MP के यूट्यूबर की हरियाणा में मौत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के बैतूल में हिली धरती, महसूस हुए 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके

मौसम विभाग जारी की हुई है एडवाइजरी

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढंककर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें क्योंकि इस समय सूरज की गर्मी चरम पर होती है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। ग्रामीण इलाकों में फसलों और मवेशियों को भी छांव में रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।