Bargi Dam tragedy Divers find body of woman clutching child inside sunken cruise boat मौत के बाद भी बेटे को सीने से लगाए रही मां; क्रूज हादसे का दृश्य देख रो पड़े लोग, मंत्री के भी निकले आंसू, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मौत के बाद भी बेटे को सीने से लगाए रही मां; क्रूज हादसे का दृश्य देख रो पड़े लोग, मंत्री के भी निकले आंसू

मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में जुटे बचाव दल के लोग उस समय भावुक हो गए जब एक महिला का शव उसके बच्चे से लिपटा मिला। दल ने बताया कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ा हुआ था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। यह दृश्य देखकर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह की आंखों में आंसू आ गए।

Fri, 1 May 2026 11:45 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, जबलपुर
share
मौत के बाद भी बेटे को सीने से लगाए रही मां; क्रूज हादसे का दृश्य देख रो पड़े लोग, मंत्री के भी निकले आंसू

मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में जुटे बचाव दल के लोग उस समय भावुक हो गए जब एक महिला का शव उसके बच्चे से लिपटा मिला। बचाव दल ने बताया कि शुरुआत में हमें मलबे से एक महिला का शव निकालने में काफी मुश्किल हुई। हमने देखा कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ा हुआ था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। मां ने अपने 4 साल के बेटे को अपनी छाती से कसकर जकड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

जबलपुर क्रूज हादसे में एक दिल दहला देने वाली सीन सामने आई है। इसने बचाव दल में जुटे कर्मियों को भी भावुक कर दिया। अर्धसैनिक बल की गोताखोर टीम को एक महिला का शव मिला। महिला का शव इस हालत में मिला कि वह अपने बच्चे को अपने आलिंगन में अभी भी थामे हुए थी। आगरा स्थित इस गोताखोर टीम ने डूबे हुए क्रूज के अंदर की चुनौतीपूर्ण हालात का वर्णन किया। टीम ने बताया कि वहां जगह बहुत कम थी और लोहे की नुकीली छड़ें मौजूद थीं। इसके कारण बचाव कर्मियों को हथौड़ों का इस्तेमाल करके संकरे रास्ते बनाने पड़े। इस दौरान एक गोताखोर भी फंस गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवा तेज थी, लाइफ जैकेट भी नहीं; जबलपुर में क्रूज चालक ने नहीं मानी थी बात

नौ लोगों की मौत हो चुकी है

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक आए तूफान के बाद जबलपुर जिले के बरगी बांध में एक क्रूज बोट के पलटकर डूबने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 22 लोगों को बचा लिया गया है। गोताखोरों में से एक ने पीटीआई वीडियो को बताया कि शुरुआत में हमें मलबे से एक महिला का शव निकालने में काफी मुश्किल हुई। फिर हमने देखा कि उसने अपने बच्चे को कसकर पकड़ा हुआ था और उन्हें अलग करना मुश्किल था। हमारी टीम इस दृश्य को देखकर बहुत भावुक हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 12 लोगों की मौत

विजिबिलिटी बहुत खराब थी

उन्होंने कहा कि हालात बेहद मुश्किल थे। जगह की कमी, टूटी हुई बनावटें और कम विजिबिलिटी की वजह से बचाव अभियान में रुकावट आ रही थी। आगरा की बचाव टीम के एक और सदस्य ने बताया कि अंदर विजिबिलिटी बहुत खराब थी। टीम को बार-बार टूटी हुई बनावटों और लोहे की छड़ों का सामना करना पड़ रहा था, जिनमें उनके उपकरण फंस जा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीटा, नंगा किया और फिर मुंह पर कर दिया पेशाब, MP में फिर हैवानियत

रास्ते बेहद संकरे हो गए थे

उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर तलाशी अभियान चलाने के लिए टीम को संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार एक गोताखोर फंस गया और उसे बचाना पड़ा। बचाव दल के अनुसार, अभियान खतरनाक हो गया था, क्योंकि नाव का ढांचा दोनों तरफ से पूरी तरह ढह गया था और अंदरूनी जाली के कारण रास्ते बेहद संकरे हो गए थे। इन बाधाओं के बावजूद अर्धसैनिक बल की टीम ने अब तक बांध के भीतर पांच शव बरामद किए हैं, जिनमें एक बच्चा और चार वयस्क शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।