Ancient coins found in MP, claimed to be 500 years old एमपी में मिले 500 साल पुराने सिक्के? खबर फैलते ही खुदाई करने पहुंचे लोग; प्रशासन बोला…, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में मिले 500 साल पुराने सिक्के? खबर फैलते ही खुदाई करने पहुंचे लोग; प्रशासन बोला…

करीब एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद गीली मिट्टी में कुछ लोगों की नजर चमकती चीजों पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वे सिक्के निकले। पहले तो लोगों ने इन्हें घर ले जाकर रखा, लेकिन जब बात गांव में फैली तो बड़ी संख्या में लोग उसी जगह जुट गए।

Thu, 29 Jan 2026 07:40 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, खजुराहो
share
एमपी में मिले 500 साल पुराने सिक्के? खबर फैलते ही खुदाई करने पहुंचे लोग; प्रशासन बोला…

बुंदेलखंड क्षेत्र के एक शांत गांव में अचानक उस वक्त हलचल मच गई, जब मिट्टी में दबे सोने जैसी चमक वाले सिक्के मिलने की खबर फैल गई। मध्य प्रदेश के खजुराहो के पास स्थित राजगढ़ गांव में स्थानीय लोगों को कुछ ऐसे सिक्के मिले हैं, जिन्हें वे करीब 500 साल पुराना बता रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इन सिक्कों की उम्र और असलियत की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

गीली मिट्टी में मिले चमकते सिक्के

एनडीटीवी की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ किले के पास स्वर्गेश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाली सड़क को समतल करने के लिए हाल ही में मिट्टी डाली गई थी। करीब एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद गीली मिट्टी में कुछ लोगों की नजर चमकती चीजों पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वे सिक्के निकले। पहले तो लोगों ने इन्हें घर ले जाकर रखा, लेकिन जब बात गांव में फैली तो बड़ी संख्या में लोग उसी जगह जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने 3 बच्चों सहित खाया जहर, दंपति की मौत; क्या वजह?
ये भी पढ़ें:पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह को राहत नहीं, जारी रहेगा ट्रायल- HC
ये भी पढ़ें:2020 दिल्ली दंगे: पूर्व विधायक ताहिर हुसैन समेत 3 आरोपियों को नहीं दी गई जमानत

रात भर डटे रहे लोग, खोदते रहे मिट्टी

देखते ही देखते गांव में मानो खजाना मिलने की चर्चा फैल गई। कई ग्रामीण रातभर वहां डटे रहे और मिट्टी खोदकर ऐसे ही और सिक्कों की तलाश करते रहे। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में एक सिक्के पर प्राचीन प्रतीक जैसा निशान भी दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हो सकते हैं सोने के सिक्के

ग्रामीणों का दावा है कि हर सिक्के का वजन करीब 7 से 8 ग्राम है, जिससे उन्हें शक है कि ये सोने के हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि ये सिक्के सोने, तांबे या किसी अन्य धातु के हैं।

पास में मौजूद है 300 साल पुराना महल

राजगढ़ गांव ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास महत्व रखता है। यहां बुंदेला वंश का करीब 300 साल पुराना महल मौजूद है, जो एक मान्यता प्राप्त विरासत संरचना है। यह किला 17वीं और 18वीं सदी के बीच बुंदेलखंड के शासकों द्वारा बनवाया गया था और समय-समय पर इसका विस्तार और जीर्णोद्धार होता रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये सिक्के उसी दौर से जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें किसी संघर्ष या सत्ता परिवर्तन के समय जमीन में छिपाया गया होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सऊदी अरब में मारा गया झारखंड का मजदूर, 3 महीने बाद भी शव का इंतजार कर रहा परिवार
ये भी पढ़ें:भाजपा नेता ने महिला पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल; क्या बोली कांग्रेस?

सिक्कों की कराई जाएगी जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बमीठा थाना प्रभारी अशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि मिले हुए सिक्कों की जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुरातत्व विभाग की मदद ली जाएगी। उधर, ग्रामीणों और विरासत प्रेमियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इलाके में विधिवत पुरातात्विक सर्वे कराया जाए, ताकि किसी भी ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान न पहुंचे और अव्यवस्थित खुदाई से बचाया जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।