A 95-year-old man shot himself with a rifle in Gwalior. जमीन पर राइफल टिकाकर पेट में मारी गोली, ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जमीन पर राइफल टिकाकर पेट में मारी गोली, ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Sat, 14 Feb 2026 03:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
जमीन पर राइफल टिकाकर पेट में मारी गोली, ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। बुजुर्ग पारिवारिक क्लेश से तंग आ चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार 95 साल पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक थे।

खून से लथपथ मिला शरीर

पीएंडटी कॉलोनी में उनकी दूध डेयरी है। वर्तमान में डेयरी को उनके बेटे सुरेश चंद्र गुप्ता संचालित करते हैं। वह अपने कमरे में थे और परिवार के लोग अपने अपने काम में लगे थे।तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो अंदर रामाधार खून से लथपथ पड़े थे। पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। परिजन ने नब्ज टटोलकर देखा तो नहीं चल रही थी। फौरन उन्होंने इसकी जानकारी बेटे सुरेश चंद्र को दी। सुरेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर जल त्रासदी: दूषित पानी से 2 साल की सिया की मौत, बिलखता परिवार पूछ रहा सवाल
ये भी पढ़ें:बाइक सवार 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्ची भी शामिल

जमीन पर राइफल टिकाकर मारी गोली

पुलिस जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने कुर्सी पर बैठकर जमीन पर राइफल टिकाई और पेट पर उसकी नाली रख कर ट्रिगर दबाया था। जिससे गोली उनके पेट में लगकर आर-पार निकल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मॉर्चुरी भिजवा दिया है। पुलिसने फोरेंसिक जांच भी कराई है।

सुसाइड नोट भी बारमद हुआ है

बताया गया है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस अफसरों ने निगरानी में ले लिया है। पुलिस के अनुसाार, सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने घर में पारिवारिक कलह के कारण परेशान होने की बात लिखी है। थाना प्रभारी थाटीपुर विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।