'एपस्टीन फाइल्स’ में PM मोदी तक का नाम, BJP चुप क्यों? भूपेश बघेल ने साधा निशाना, VIDEO
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा- अभी 'एपस्टीन फाइल' आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल खोला है, जिसमें प्रधानमंत्री तक का नाम आया है, लेकिन सब मौन हैं। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दावे को शिरे से खारिज किया है।

'एपस्टीन फाइल्स' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का जिक्र सामने आने के बाद राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा- "अभी 'एपस्टीन फाइल' आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल खोला है, जिसमें प्रधानमंत्री तक का नाम आया है, लेकिन सब मौन हैं।" हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दावे को शिरे से खारिज किया है। अब आगे पढ़िए भूपेश बघेल ने इस मामले को केरल फाइल्स और कश्मीर फाइल्स के साथ कैसे जोड़ा है।
भूपेश बघेल ने साधा निशाना, क्या कहा?
मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा- “कुछ दिनों पहले “कश्मीर फाइल्स” आई थी जिसने लोगों को बांटने का काम किया। फिर आई “केरल फाइल्स”, उसमें भी बांटने का काम किया गया। अभी “एपस्टीन फाइल” आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल खोला है, जिसमें प्रधानमंत्री तक का नाम आया है, लेकिन भाजपा और सरकार सब मौन हैं। अभी इस फाइल के बारे में कोई नहीं बोल रहा है। कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स के बारे में तो भाजपा के लोग खूब बातें किया करते थे, अब जरा एपस्टीन फाइल के बारे में बोलें।”
भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया खारिज
हालांकि इस मामले में भारत ने जेफरी एपस्टीन से संबंधित जांच फाइलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भ को शनिवार को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, ''हमने तथाकथित एपस्टीन फाइलों से एक ईमेल संदेश की खबरें देखी है, जिनमें प्रधानमंत्री और उनके इजराइल दौरे का जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री की जुलाई 2017 में इजराइल की आधिकारिक यात्रा के तथ्य को छोड़कर, ईमेल में किए गए बाकी सभी संकेत एक दोषी अपराधी के तुच्छ चिंतन से अधिक कुछ नहीं हैं, जिन्हें अत्यंत तिरस्कार के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए।''
अब जानिए आखिर क्या है एपस्टीन फाइल
एपस्टीन फाइल्स का संबंध अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से है, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया, लेकिन इस पर आज भी सवाल उठते हैं।
हाल के सालों में अमेरिकी अदालतों के आदेश पर उससे जुड़े कई सीलबंद दस्तावेज (sealed files) सार्वजनिक किए गए हैं। इन्हीं को आम तौर पर “एपस्टीन फाइल्स” कहा जा रहा है। इन दस्तावेजों में गवाहियां, ईमेल्स और संपर्कों का जिक्र है, जिनमें कई अमीर, ताकतवर और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं। इन फाइल्स में देश-दुनिया के बड़े बिजनेसमैन, प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें बिल गेट्स, डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन