MP के शाजापुर में दर्दनाक हादसा, सिंचाई के लिए बने गड्ढे में डूबकर मर गए 2 नाबालिग
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सिचाई के लिए बने गड्ढे में 2 नाबालिग बच्चो की डूबने से मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। ये बच्चे मंगलवार से लापता थे। अब दोनों के शव बरामद हुए हैं।

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सिचाई के लिए बने गड्ढे में 2 नाबालिग बच्चो की डूबने से मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। ये बच्चे मंगलवार से लापता थे। परिजनों और ग्रामीण देर शाम ढूढने निकले तो कालीसिंध नदी रेलवे ब्रिज के नीचे नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे आशंका हुई कि वे नदी में नहाने गए होंगे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने रात भर उनकी तलाश की। देर रात करीब 12 बजे नदी में तलाशी के दौरान दोनों बच्चों के शव पानी में मिले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बेरछा पुलिस ओर ग्रामीणों ने बच्चे को गड्डे से निकला तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी।
शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के देवला बिहार गांव में कालीसिंध नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष (13) पुत्र किशोर और अनमोल (12) पुत्र बलवान के रूप में हुई है। पीयूष कक्षा 6 का छात्र था, जबकि अनमोल उसका भांजा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों बालक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अकोदिया सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मजदूरी करते हैं पिता
मिली जानकारी के अनुसार पीयूष का एक बड़ा भाई आयुष है, जबकि अनमोल की एक छोटी बहन परी है। घटना के समय अनमोल के पिता मजदूरी करने गए हुए थे। ग्रामीण मांगीलाल ने बताया कि बच्चे मंगलवार शाम खेलने गए थे लेकिन काफी देर तक नही लौटे तो ग्रामीण ओर परिवार ढूढने निकला तो कालीसिंध नदी के नीचे 15 फिट गड्ढे में दोनो डूबे मिले तत्काल पुलिस को बुलाया गया ओर पुलिस ने मर्ग कायम कर अस्पताल पीएम के लिए पहुचाया।




साइन इन