ट्रेन टिकट बुक करते समय करें ये एक काम, मुफ्त में होगा एसी में अपग्रेड What are the rules for upgrading a Train ticket know How to Get Ticket Upgrade, Travel news in Hindi - Hindustan
More

ट्रेन टिकट बुक करते समय करें ये एक काम, मुफ्त में होगा एसी में अपग्रेड

रेल से बहुत से लोग यात्रा करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो रोजाना सफर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप स्लीपर क्लास में टिकट बुक करते हैं तो ये अपने आप एसी में अपग्रेड हो सकता है? नहीं तो यहां जानिए कैसे।

Sat, 26 July 2025 03:24 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रेन टिकट बुक करते समय करें ये एक काम, मुफ्त में होगा एसी में अपग्रेड

यात्रा चाहें लंबी हो या फिर छोटी, बहुत से लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन की यात्रा कम्फर्टेबल होती है और हर वर्ग का व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार क्लास चुनकर यात्रा कर सकता है। इसी के साथ ट्रेन का सफर काफी मजेदार भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन ट्रैवल में अलग-अलग तरह के लोगों से मिलना होता है, वहीं परिवार के साथ जाने पर एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड भी हो जाता है। बहुत से लोग अक्सर ट्रेन में यात्रा तो करते हैं लेकिन रेलवे के नियमों से अनजान हैं। क्या आप जानते हैं कि कोई व्यक्ति अगर स्लीपर क्लास का टिकट बुक कर रहा है तो ये एसी क्लास में भी अपग्रेड हो सकती है। जानिए कैसे-

क्या हैं टिकट अपग्रेड करने के नियम

IRCTC की ऑटो-अपग्रेड पोलिसी में चार्ट तैयार होने के बाद सीटें होने पर ट्रेन टिकटों को हाई क्लास में मुफ्त अपग्रेड मिल सकता है। यह अपग्रेड आमतौर पर स्लीपर क्लास और सीटिंग क्लास के वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों पर लागू होता है। यह अपग्रेड ऑटोमैटिक होता है और हाई क्लास में सीट खाली होने पर डिपेंड करता है। हालांकि, आपकी टिकट दो हाई क्लास तक ही अपग्रेड हो सकती है।

ट्रेन टिकट बुक करते समय करें ये एक काम

टिकट अपग्रेड की सुविधा पाने के लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट बुक करते समय अपग्रेड ऑप्शन चुनना होगा। अगर ये ऑप्शन न चुना जाए तो सुविधा नहीं मिलेगी। कैसे चुनें ऑप्शन-

-ट्रेन टिकट बुक करते समय चुनी गई ट्रेन के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक क्लास पर क्लिक करें।

- फिर यात्री का विवरण, जैसे नाम, उम्र, लिंग, बर्थ प्रेफरेंस और बाकी जानकारी भरें।

- अपनी टिकटों को हाई क्लास में अपग्रेड करने के लिए ऑटो-अपग्रेड वाले चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

हाई क्लास में अपग्रेड होने पर यात्रियों के पीएनआर में कोई बदलाव नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनरल टिकट लेकर कर रहे हैं ट्रेन में ट्रैवल, तो जरूर जानें नियम
ये भी पढ़ें:3E-3AC कोच में क्या है अंतर,चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।