3E और 3AC कोच में क्या है अंतर, चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम What is the Difference Between 3E And 3AC Coach Know Ticket Cancellation Rules After Chart Preparation, Travel news in Hindi - Hindustan
More

3E और 3AC कोच में क्या है अंतर, चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम

रेल यात्रा बहुत लोग करते हैं लेकिन फिर भी रेलवे के कुछ नियमों से अनजान हैं या फिर कंफ्यूजन में रहते हैं। ट्रेन में अलग-अलग कोच होते हैं, लेकिन हम इस आर्टिकल में 3E और 3AC कोच में अंतर और चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसिलेशन के नियम बता रहे हैं। जानिए-

Sat, 28 June 2025 08:06 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
3E और 3AC कोच में क्या है अंतर, चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम

यात्रा चाहें छोटी हो या फिर बड़ी बहुत से लोग ट्रेन से ट्रैवल करना ज्यादा पसंद करते हैं। पूरी सुविधा के साथ चलने वाली ट्रेन यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाती हैं। रोजाना बहुत से लोग ट्रेन में ट्रैवल करते हैं लेकिन फिर भी रेलवे के कई नियमों और सुविधाओं से अनजान हैं। यात्री ट्रेनों में ज्यादा से ज्यादा 24 कोच हो सकते हैं। सभी कोच में सुविधाएं कुछ अलग होती हैं। अगर आप ऐसी कोच में यात्रा करना पसंद करते हैं, तो आपने देखा होगा की टिकट बुकिंग के समय पर कुछ ट्रेनों में 3E और 3AC कोच टिकट की उपलब्धता होती है। दोनों कोच के टिकट दाम में भी फर्क होता है। बहुत से लोग इन कोच को एक मानते हैं, लेकिन दोनों में फर्क है। यहां हम बता रहे हैं 3E और 3AC कोच में क्या अंतर है और चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसल करने के नियम क्या है।

3E और 3AC कोच में फर्क

थर्ड ऐसी 3E कोच को AC 3-टियर इकॉनमी के नाम से भी जाना जाता है। दोनों कोच में कुछ चीजों का फर्क होता है। जैसे 3A कोच में 72 सीटें होती हैं, जबकि 3E कोच में 83 बर्थ होती हैं। 3AC की तुलना में 3E कोच का किराया कम होता है। हालांकि बर्थ थोड़ी छोटी हैं। लेकिन इस कोच में सुविधाएं जैसे रीडिंग लाइट, चार्जिंग पोर्ट, बोतल होल्डर और स्नैक टेबल 3एसी की तरह ही होती हैं।

चार्ट तैयार होने के बाद जानें टिकट कैंसिलेशन के नियम

बहुत से लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसिल करें या नहीं। बता दें कि जब चार्ट तैयार हो जाता है तो आप कन्फर्म ट्रेन टिकट को रिफंड के लिए कैंसिल नहीं कर सकते। हालांकि, ई-टिकट के लिए आप रिफंड का दावा करने के लिए ऑनलाइन टीडीआर फाइल कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने पर रिफंड मिलेगा या नहीं इसका फैसला रेलवे के पास होता है। इसके अलावा आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के लिए ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले TDR फाइल करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे बुक कर सकते हैं पूरा कोच या पूरी ट्रेन, जानें ग्रुप टिकट बुकिंग के नियम
ये भी पढ़ें:कंफर्म ट्रेन टिकट को दूसरे के नाम पर कर सकते है ट्रांसफर, यहां जानें कैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।