जुलाई महीने में घूमने के लिए यहां देखें टॉप 5 जगह, सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन Top 5 places to visit in July Month best to spend peaceful moments, Travel news in Hindi - Hindustan
More

जुलाई महीने में घूमने के लिए यहां देखें टॉप 5 जगह, सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन

जुलाई के महीने में सुकून के पल बिताने के लिए किसी अच्छी जगह को खोज रहे हैं तो यहां हम टॉप 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये जगह जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट रहेंगी।

Wed, 18 June 2025 09:56 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
जुलाई महीने में घूमने के लिए यहां देखें टॉप 5 जगह, सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन

जुलाई महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश भी शुरू हो जाती है। इस मौसम में ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी जुलाई महीने में घूमने जाना चाहते हैं और सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो यहां टॉप 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप भी इन जगहों के बारे में जानिए और फटाफटा ट्रिप प्लान करें।

1) मेघालय

मेघालय जुलाई महीने में घूमने के लिए अच्छा है। इस जगह को बादलों का घर कहा जाता है, अपने लुभावने नजारों, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के लिए फेमस ये जगह काफी खूबसूरत है। हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों, क्रिस्टल-क्लियर नदियों के लिए फेमस ये जगह प्रकृति प्रेमी और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन है।

2) लोनावला

जुलाई में लोनावला की हरी-भरी पहाड़ियां, झरने और धुंध भरी घाटियां देखने लायक होती हैं। नेचर लवर्स के लिए लोनावला एक बेहतरीन जगह है। ठंडे मौसम के साथ सुकून के पल बिताने के लिए ये एकदम सही जगह है।

3) माउंट आबू

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू जुलाई में देखने लायक होता है। जुलाई महीने में रेगिस्तान की गर्मी से बचने का ये एक बेहतरीन प्लेस है। नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और अलग-अलग नजारों के साथ माउंट आबू में देखने के लिए बहुत कुछ है। ट्रिप पर रिलैक्स करना चाहते हैं तो ये जगह आपको पसंद आएगी।

4) ऊटी

ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है। जुलाई महीने में यहां का मौसम शानदार होता है। जुलाई महीने में इस जगह पर चाय के बागान और नीलगिरी के पेड़ मानसून की बारिश में चमकते हैं। नेचर लवर हैं तो एक बार जुलाई महीने में इस जगह पर जरूर जाएं।

5) लेह लद्दाख

लेह लद्दाख घूमने के लिए जुलाई का महीना बेस्ट है क्योंकि इस समय सड़कें और दर्रे खुल जाते हैं। जुलाई में लेह लद्दाख का मैसम ड्राई और ठंडा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिकनिक के लिए अच्छी हैं दिल्ली की ये 5 जगह, परिवार और दोस्तों के साथ आएगा मजा
ये भी पढ़ें:भारत की ये 5 जगह दिखती हैं विदेश सी खूबसूरत, सुंदरता मोह लेगी मन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।