भारत की ये 5 जगह दिखती हैं विदेशों सी खूबसूरत, सुंदरता देख बार-बार करेगा जाने का दिल 5 Places That Look Exactly Like International Destinations, Travel news in Hindi - Hindustan
More

भारत की ये 5 जगह दिखती हैं विदेशों सी खूबसूरत, सुंदरता देख बार-बार करेगा जाने का दिल

भारत में घूमने की कुछ जगह ऐसी हैं जो विदेशी जगहों को पूरी टक्कर देती हैं। अगर आपका विदेश जाने का बजट नहीं है तो आप इन 5 जगहों पर जाएं। यहां की सुंदरता देख यकीनन आपका बार-बार जाने का दिल करेगा।

Mon, 16 June 2025 07:14 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत की ये 5 जगह दिखती हैं विदेशों सी खूबसूरत, सुंदरता देख बार-बार करेगा जाने का दिल

घूमने के मामले में भारत में कई अच्छी जगह हैं। कुछ जगह तो ऐसी हैं जो विदेशी जगहों को टक्कर देती हैं। भारत में स्विटजरलैंड को टक्कर देने वाले बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर मालदीव जैसा अहसास कराने वाले द्वीप तक, यहां घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो भारत में हैं लेकिन दिखने में बिल्कुल विदेशी जगहों जैसी हैं।

1) चित्रकूट वाटरफॉल और नियाग्रा वाटरफॉल

चित्रकूट वाटरफॉल को भारत का नियाग्रा के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ का चित्रकूट वाटरफॉल भारत का सबसे बड़ा वाटरफॉल है। यह झरना अपने आकार में उत्तरी अमेरिका के नियाग्रा वाटरफॉल से बहुत मिलता-जुलता है।

2) कश्मीर का गुलमर्ग और स्विटजरलैंड

गुलमर्ग भारत का बर्फीला इलाका है, जिसे भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। यहां बर्फीली ढलानों पर स्की करें, देवदार के जंगलों में ट्रेक करें या हिमालय के सुंदर नजारे देखने के लिए गुलमर्ग गोंडोला राइड करें। भारत की ये सुंदर जगह सर्दियों में एक सफेद वंडरलैंड की तरह दिखती है और गर्मियों में यह एक घास का मैदान दिखाई देती है।

3) खज्जियार और स्विटजरलैंड

डलहौजी के पास बसा खज्जियार को भारत का मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। यहां हरे-भरे खेतों में घोड़ों की सवारी करें और देवदार के पेड़ों से घिरे जंगलों में घूमें।

4) कूर्ग और स्कॉटलैंड

अपनी धुंध भरी पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और ठंडे वातावरण की वजह से कूर्ग स्कॉटिश हाइलैंड्स जैसा लगता है। इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां जाकर झरनों की ओर ट्रेक करें और बागानों में ताजी बनी कॉफी का मजा लें।

5) लक्षद्वीप और मालदीव

साफ पानी और सफेद रेत वाले बीच किनारे की वजह से लक्षद्वीप मालदीव जैसा दिखता है। अगर आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं तो लक्षद्वीप को चुनें। यहां पर आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग और शानदार बीच रिसॉर्ट में रिलैक्स कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तत्काल टिकट बुक करने के लिए इन 6 स्टेप्स में करें आधार वेरिफिकेशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।