पिकनिक के लिए अच्छी हैं दिल्ली की ये 5 जगह, परिवार और दोस्तों के साथ आएगा मजा International Picnic Day 2025 5 Places In Delhi good for picnic you Can enjoy here with family and friends, Travel news in Hindi - Hindustan
More

पिकनिक के लिए अच्छी हैं दिल्ली की ये 5 जगह, परिवार और दोस्तों के साथ आएगा मजा

18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ आप पिकनिक मनाने के लिए दिल्ली की कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यहां हम दिल्ली के पास पिकनिक के लिए अच्छी जगहों के बारे में बता रहे हैं।

Tue, 17 June 2025 01:10 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
पिकनिक के लिए अच्छी हैं दिल्ली की ये 5 जगह, परिवार और दोस्तों के साथ आएगा मजा

18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है। पिकनिक के लिए प्राकृतिक खूबसूरती वाली जगह को चुना जाता है। जहां सभी मिलकर अपने-अपने घर से खाने का सामान लाते हैं और ढेर सारी मौज मस्ती करते हुए खाते पीते हैं। छुट्टी मिलते ही ज्यादातर लोग पिकनिक जाने का प्लान बनाते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक का अलग मजा है। सुहावने मौसम में पिकनिक का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो कुछ जगहों पर पिकनिक के लिए जा सकते हैं। जानिए, दिल्ली के पास पिकनिक के लिए अच्छी जगह-

1) इंडिया गेट

दिल्ली में पिकनिक मनाने के लिए इंडिया गेट सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर आप घर से खाना बनाकर लेकर जाएं और इंडिया गेट के आस पास पार्क में बैठकर खाएं। यहां परिवार के साथ मजेदार खेल भी खेल सकते हैं।

2) दमदमा लेक

दिल्ली से 65 किलोमीटर की दूरी पर सोहना जिले में स्थित दमदमा झील अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए एकदम सही जगह है। आप झील के किनारे पिकनिक मना सकते हैं या झील में बोटिंग के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप ऐडवेंचर एक्टिविटी जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, पैरासेलिंग, कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

3) लोधी गार्डन

दिल्लीवालों के बीच पसंदीदा पिकनिक स्पॉट लोधी गार्डन हरियाली से भरपूर है। यहां आप टहलने जा सकते हैं, किताब पढ़ सकते हैं या बारा गुम्बद, शीशा गुम्बद या सिकंदर लोधी के मकबरे जैसी जगहों को देख सकते हैं। अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये अच्छी जगह है।

4) गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस एक बेहतरीन जगह है। यहां मूर्तियों को देखें और अपने पसंदीदा खाने के साथ पिकनिक का मजा लें। ये जगह पिकनिक के लिए काफी फेमस है।

5) मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क

मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क दिल्ली के बेस्ट पिकनिक डेस्टिनेशन में से एक हैं। मौज-मस्ती पसंद करने वाले लोगों के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। यहां पर तरह-तरह के खाने का मजा लें और परिवार के साथ एंजॉय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत की ये 5 जगह दिखती हैं विदेश सी खूबसूरत, सुंदरता मोह लेगी मन
ये भी पढ़ें:तत्काल टिकट बुक करने के लिए इन 6 स्टेप्स में करें आधार वेरिफिकेशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।