जनवरी से अप्रैल के बीच बना रहे हैं ट्रिप का प्लान? ये 7 जगहें घूमने के लिए रहेंगी बेस्ट! Planning a Trip Between January and April? These 7 Places Are Perfect to Visit in India, Travel news in Hindi - Hindustan
More

जनवरी से अप्रैल के बीच बना रहे हैं ट्रिप का प्लान? ये 7 जगहें घूमने के लिए रहेंगी बेस्ट!

अगर आप पहाड़ों की ठंडक, समुद्र की शांति या फिर हरियाली में सुकून भरे अनुभव एक ही मौसम में पाना चाहते हैं, तो इस समय ट्रिप प्लान करना सबसे समझदारी का काम है। यहां हम कुछ ऐसे ही प्लेसेज के बारे में बता रहे हैं, जहां जनवरी से अप्रैल के बीच घूमना बेस्ट होता है।

Tue, 3 Feb 2026 04:00 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
जनवरी से अप्रैल के बीच बना रहे हैं ट्रिप का प्लान? ये 7 जगहें घूमने के लिए रहेंगी बेस्ट!

जनवरी से अप्रैल का समय ट्रेवलिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दौरान ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम ज्यादातर जगहों पर सुहावना रहता है। ना तो गर्मी होती है और ना ही भारी बारिश, इसलिए घूमना आसान और आरामदायक रहता है। अगर आप पहाड़ों की ठंडक, समुद्र की शांति या फिर हरियाली में सुकून भरे अनुभव एक ही मौसम में पाना चाहते हैं, तो इस समय ट्रिप प्लान करना सबसे समझदारी का काम है। यहां हम कुछ ऐसे ही प्लेसेज के बारे में बता रहे हैं, जहां जनवरी से अप्रैल के बीच घूमना बेस्ट होता है। हालांकि हर जगह का अनुभव अलग अलग है, ऐसे में अपनी चॉइस के हिसाब से डेस्टिनेशन सिलेक्ट कर सकते हैं।

कश्मीर

जनवरी से अप्रैल के बीच आप कश्मीर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस मौसम में यहां बर्फ के साथ खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाते है। अगर आप बर्फ देखना चाहते हैं तो जनवरी और फरवरी सही समय है। मार्च और अप्रैल में मौसम थोड़ा खुलने लगता है। यहां आपको ठंडी हवा, शांत झीलें और पहाड़ों के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। गर्म कपड़े साथ रखें और मौसम की जानकारी ले कर यहां घूमने निकल जाएं।

जयपुर

जयपुर जनवरी से अप्रैल के मौसम में घूमने के लिए बहुत आरामदायक रहता है क्योंकि गर्मी ज्यादा नहीं होती। आप यहां किले, महल और बाजार आसानी से देख सकते हैं। यहां दिन में घूमना आसान रहता है और शामें भी सुहानी होती हैं। यहां ज्यादा ठंड नहीं होती इसलिए हल्के कपड़े और आरामदायक जूते पहनकर आप पूरे शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश का मौसम जनवरी से अप्रैल के बीच शांत और सुहावना रहता है। यहां आप गंगा नदी के किनारे समय बिता सकते हैं और आध्यात्मिक माहौल महसूस कर सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न गर्म, इसलिए इस दौरान यहां घूमना आसान रहता है। शांत जगहों पर समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है।

मुन्नार

जनवरी से अप्रैल के बीच मुन्नार में हरियाली रहती है और यहां का मौसम भी ठंडा रहता है। चाय के बागान, हल्की ठंड और साफ हवा इस जगह को खास बनाते हैं। यहां आराम से घूमने के लिए सुबह और शाम का समय बेहतर रहता है। यहां घूमने जाने के लिए हल्के गर्म कपड़े साथ रखना फायदेमंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांके बिहारी से कर प्रेमानंद जी के दर्शन तक, 2 दिनों की वृंदावन ट्रिप करें प्लान
ये भी पढ़ें:2026 में स्विट्जरलैंड घूमने का खर्चा कितना आएगा? बजट में यूं प्लान करें ट्रिप

अंडमान और निकोबार

जनवरी से अप्रैल अंडमान और निकोबार जाने का सबसे अच्छा समय होता है। समुद्र शांत रहता है और मौसम साफ होता है। आप यहां समुद्र किनारे समय बिता सकते हैं और प्रकृति के करीब रह सकते हैं। हल्के कपड़े और धूप से बचाव का सामान अपने साथ रख कर जाएं।

कूर्ग

कूर्ग में जनवरी से अप्रैल के समय ठंडी और हरियाली रहती है। जनवरी से अप्रैल के बीच यहां मौसम काफी संतुलित रहता है। आप यहां शांति से घूम सकते हैं और प्रकृति के पास सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

लद्दाख

लद्दाख जाने के लिए मार्च के अंत और अप्रैल का समय धीरे-धीरे सही होने लगता है। जनवरी और फरवरी में यहां बहुत ज्यादा ठंड होती है। अगर आप अप्रैल में जा रहे हैं तो पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें। यहां घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े ले जाना न भूलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।