2026 में स्विट्जरलैंड घूमने का खर्चा कितना आएगा? बजट में ऐसे प्लान करें पूरी ट्रिप Switzerland Trip Cost in 2026 Complete Budget and Smart Saving Tips, Travel news in Hindi - Hindustan
More

2026 में स्विट्जरलैंड घूमने का खर्चा कितना आएगा? बजट में ऐसे प्लान करें पूरी ट्रिप

Travel: कई लोग तो सिर्फ इसलिए ही स्विट्जरलैंड की ट्रिप का सोचते भी नहीं हैं क्योंकि सुनने में ही ये काफी महंगी लगती है। तो चलिए जानते हैं 2026 में अगर आप स्विट्जरलैंड की ट्रिप प्लान करें तो लगभग कितना खर्चा आ जाएगा।

Fri, 30 Jan 2026 07:19 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में स्विट्जरलैंड घूमने का खर्चा कितना आएगा? बजट में ऐसे प्लान करें पूरी ट्रिप

स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। लगभग हर किसी की ट्रैवल ड्रीम लिस्ट में ये प्लेस शामिल है। लेकिन जाहिर है स्विट्जरलैंड की ट्रिप अच्छी-खासी महंगी होती है। कई लोग तो सिर्फ इसलिए ही स्विट्जरलैंड की ट्रिप का सोचते भी नहीं हैं क्योंकि सुनने में ही ये काफी महंगी लगती है। तो चलिए जानते हैं 2026 में अगर आप स्विट्जरलैंड की ट्रिप प्लान करें तो लगभग कितना खर्चा आ जाएगा। यहां घूमना सस्ता तो नहीं है लेकिन सही प्लानिंग के साथ आप अपने खर्च को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं और अपने बजट में स्विट्जरलैंड की ट्रिप पूरी कर सकते हैं। चलिए साथ ही जानते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स ताकि आप कम पैसे में भी स्विट्ज़रलैंड का पूरा मजा ले सकें।

2026 में स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर कितना खर्चा आएगा?

स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर सबसे बड़ा खर्चा होटल का आता है। यहां एक डिसेंट 3 स्टार होटल रूम के लिए भी आपको एक रात ठहरने के 18,000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। फ्लाइट का खर्चा लगभग 43,000 रुपए हो सकता है। 8 दिनों के स्विस पास के लिए 51,000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज, खाना-पीना और छोटे-मोटे सभी एक्सपेंस मिलाकर देखें तो लगभग साढ़े पांच लाख रुपए में दो लोग 10 दिन की स्विट्जरलैंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

स्विट्जरलैंड में स्टे का खर्चा ऐसे बचाएं

स्विट्जरलैंड में होटल का खर्च सबसे ज्यादा होता है। अगर आप बड़े और फेमस शहरों में रुकते हैं, तो होटल बहुत महंगे मिलते हैं। बेहतर है कि आप शहर के बाहर 15 से 30 मिनट की दूरी पर होटल लें। वहां होटल सस्ते होते हैं और ट्रांसपोर्ट भी बहुत अच्छा है। उदाहरण के लिए, इंटरलेकन में रुकने की बजाय वाइल्डर्सविल में रुकना ज्यादा समझदारी है। इससे आपका काफी पैसा बच सकता है।

खाने में भी समझदारी दिखाएं

यहां रेस्टोरेंट का खाना भी बहुत महंगा होता है और रोज बाहर खाने से खर्च तेजी से बढ़ सकता है। बेहतर है कि आप हर मील बाहर ना खाएं।अपने साथ रेडी टू कुक खाना साथ ले कर जाएं और इसके अलावा वहां के लोकल सुपरमार्केट 'कूप' से भी खाने का सामान खरीद सकते हैं। इससे खाने का खर्च भी काफी कम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:City of Embroidery कहलाता है भारत का ये शहर, घूमें जरूर!
ये भी पढ़ें:जहां धागों में बुना जाता है हुनर, वही है भारत की City of Weavers!

जंगफ्राउ जाना जरूरी नहीं

जंगफ्राउ स्विट्जरलैंड की सबसे महंगी जगहों में से एक है। अगर आपका बजट लिमिटेड है, तो आप इसे स्किप कर सकते हैं। यहां जैसे खूबसूरत नजारे आपको दूसरे पहाड़ों पर भी मिल जाएंगे, वो भी कम खर्च में। सिर्फ नाम के लिए इतना पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है।

जरमाट में रुकने से पहले एक बार जरूर सोचें

जरमाट, स्विट्जरलैंड की बहुत खूबसूरत जगह है, लेकिन वहां के होटल बहुत महंगे हैं। अगर आप जरमाट घूमना चाहते हैं, तो ताश या विस्प जैसे पास के शहरों में रुकें और जरमाट का डे ट्रिप प्लान करें। इससे आप यहां के महंगे होटल के खर्च से बच सकते हैं।

पानी पर पैसे बर्बाद ना करें

स्विट्जरलैंड में आपको बॉटल वाला पानी खरीदने की जरूरत नहीं है। यहां लगभग हर जगह नेचुरल फाउंटेन हैं, जहां से आप साफ और पीने लायक पानी भर सकते हैं। अपनी बोतल साथ रखें और बार-बार रिफिल करें। इससे पानी पर बिना वजह के खर्च से आप बच जाएंगे।

स्विस ट्रैवल पास जरूर लें

अगर आप स्विट्जरलैंड घूम रहे हैं, तो स्विस ट्रैवल पास लेना बहुत फायदेमंद है। इससे आपको ट्रेन, बसों और कई जगहों पर फ्री या डिस्काउंट एंट्री मिलती है। इससे समय और पैसा दोनों बचता है और ट्रैवल बहुत आसान हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।