वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए पहले ही देख लें दिल्ली की जगह, डेटिंग के लिए हैं बेस्ट Places in Delhi to visit during Valentine Week best for dating, Travel news in Hindi - Hindustan
More

वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए पहले ही देख लें दिल्ली की जगह, डेटिंग के लिए हैं बेस्ट

  • फरवरी का महीना आने से पहले ही कपल्स वैलेंटाइन वीक की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वीक में अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देखिए कुछ जगह जो डेटिंग के लिए बेस्ट हैं।

Wed, 29 Jan 2025 06:07 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए पहले ही देख लें दिल्ली की जगह, डेटिंग के लिए हैं बेस्ट

फरवरी का महीना आने से पहले ही कपल्स वैलेंटाइन वीक की तैयारियों में जुट जाते हैं। कपल्स के लिए यह हफ्ता बहुत खास होता है। इस दिन अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को तोहफे देते हैं और एक साथ समय बिताने के लिए घूमने भी जाते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली की कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जो डेटिंग के लिए भी परफेक्ट हैं। देखिए, दिल्ली की कुछ जगह जहां पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।

दिल्ली हाट, आईएनए

दिल्ली हाट कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप आपके पार्टनर को शॉपिंग का शौक है तो ये जगह अच्छी है। यहां पर खाने की अलग-अलग चीजों का स्वाद आप चख सकते हैं।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

साकेत के पास सैदुल अजायब इलाके में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली का सबसे अच्छा युगल पार्क है। इस पार्क में दिल्ली के कुछ बेहतरीन रेस्तरां भी हैं जहां आप पार्टनक के साथ लंच कर सकते हैं। ये जगह कपल्स के लिए बेहतरीन है।

डियर पार्क, होज खास विलेज

डियर पार्क दिल्ली की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। पार्क के अंदर एक आकर्षक झील है, जिसमें अच्छी तरह से सजाए गए लॉन और फूलों की क्यारियां हैं जो इसे कपल्स के लिए दिल्ली की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आप मोर, हिरण, खरगोश और गिनी सूअर देखे जा सकते हैं।

कनॉट प्लेस

कपल्स के लिए कनॉट प्लेस एक अच्छी जगह है। डेटिंग के लिए ज्यादातर कपल्स इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। यहां पर काफी रेस्तरां और कैफे हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर समय बिता सकते हैं। शॉपिंग करना, बाहर खाना खाना, सेंट्रल पार्क में बैठना और सड़कों पर घूमना आपके लिए मजेदार हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर इन रोमांटिक जगहों को घूमने का बनाएं प्लान, खास दिन बनेगा यादगार
ये भी पढ़ें:फरवरी में कपल्स घूमने जाएं ये रोमांटिक जगह, लव मंथ का ट्रिप हमेशा रहेगा याद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।